सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखंड साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा जारी साइबर बुलेटिन 20 दिसंबर 2020

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 20, 2020 8:41 अपराह्न

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 20 दिसंबर 2020, संध्या 05 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

  1.  साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में थाना बसन्त बिहार जनपद देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज करायी कि उनके द्वारा ओ0एल0एक्स (OLX) पर अपनी बाइक KTM बेचने का विज्ञापन डाला गया था जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर बाइक खरीदने की बात कहकर गूगल पे के माध्यम से भुगतान करने के नाम पर गूगल पे पर लिंक भेजकर धोखाधडी से खाते से रुपये 72000/- ऑनलाईन धोखाधडी की गयी । जिस पर साईबर थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा प्रकरण अग्रिम कार्यवाही/विवेचना हेतु सम्बन्धित जनपद को प्रेषित किया गया ।
  2. गढ़ीकेन्ट देहरादून निवासी शिकायतकर्ता द्वारा साईबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा आरोप अंकित किये गये कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वंय को रिक्रूटमेन्ट ऑथौरिटी बताते हुये अपोलो अस्पताल में नौकरी दिलाने की बात कही तथा एप्लीकेशन फीस के रुप में में 750 रुपये बताये गये खाते में जमा कराने को कहा गयी । उनके द्वारा इस पर विश्वास कर उक्त धनराशि स्थानान्तरित कर दी, जिस पर पुनः फोन द्वारा सम्पर्क कर साईबर अपराधी द्वारा उनको बताया गया, कि उनका चयन हो गया है तथा विभिन्न तिथियों में अलग अलग शुल्क के नाम पर लगभग 01 लाख 40 हजार रुपये से अधिक की धनराशि बताये गये खातो में जमा करवा ली । इस पर साईबर थाने से उपनिरीक्षक निर्मल भट्ट द्वारा कार्यवाही करते हुये संदिग्ध / लाभार्थी के एक्सिज बैंक के खातो को फ्रीज कराया गया है । सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर खाता धारक की जानकारी प्राप्त कर प्रकरण को अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को प्रेषित किया गया है ।
  3. यमुना कालोनी निवासी एक महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में शिकायत अंकित की गयी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पी0एन0बी0 कस्टमर केयर अधिकारी बनकर स्वंय को पंजाब नेशनल बैक हेल्प लाईन से बताते हुये उनसे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर उनके बैक खाते एंव एटीएम की जानकारी प्राप्त कर OTP के माध्यम से बैंक खाते से लगभग 49,990/- रुपये की ऑनलाईन निकासी की गयी है । प्रार्थना पत्र की जांच साईबर थाने के उपनिरीक्षक प्रतिभा द्वारा की गई, शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेजो के आधार पर जानकारी हुयी कि साईबर ठग द्वारा विभिन्न ऑनलाईन गेटवे का प्रयोग करते हुये धनराशि स्थानान्तरित की गयी है, जिस पर तत्काल विभिन्न नोडल अधिकारियों से कार्यवाही हेतु सम्पर्क किया गया । जिसमें से पेटीएमसे शिकायतकर्ता के रू0 49990/-(संपूर्ण धनराशि) रिफण्ड करायी गयी है । शिकायतकर्ता द्वारा साईबर थाने की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुये धनराशि वापस कराने पर आभार व्यक्त किया गया । संदिग्ध व्यक्ति /लाभार्थी के खाता धारक के समस्त विवरण प्राप्त कर प्रकरण को कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को भेजा गया ।
  4. जी.एम.एस. रोड़ देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि वे फेसबुक चलाते है तथा फेसबुक पर ही उनकी एक अंजान महिला से दोस्ती हुई । कुछ समय पश्चात उन दोनो के मध्य आपसी बातचीत होने लगी । फिर एक दिन उक्त महिला मित्र ने उन्हें विडियो कॉल कर दबाब में लाकर उसे निर्वस्त्र होने पर मजबूर कर उनकी न्यूड फिल्म बना दी । तथा फिर उन्हें ब्लेकमेल कर रुपये 50,000 उनके बताये गये खाते में स्थानान्तरित करवा लिये । शिकायत प्राप्त होने पर थाने से उपनिरीक्षक निर्मल भट्ट द्वारा सम्बन्धित नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर कोटक महिन्द्रा बैंक के संदिग्ध / लाभार्थी खाते को फ्रीज कराया गया है । खाता धारक के समस्त विवरण प्राप्त कर प्रकरण को कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को भेजा गया ।

साईबर सुरक्षा टिप्स

  • ऑनलाईन प्लेटफार्म पर खरीदारी या सामान बेचते वक्त द्वितीय पार्टी में तत्काल विश्वास ना करें। सामान को भौतिक रुप से देखने व विक्रेता/क्रेता से व्यक्तिगत रुप में मिलकर ही भुगतान करें ।
  • अधिकांशतः देखा गया है कि साईबर ठगो द्वारा स्वयं को भारतीय सेना में कार्यरेत बताते हुये सामान को खरीदने या बेचने हेतु सोशल साईट्स पर संपर्क किया जा रहा है, ऐसे मामलो में सावधानी बरते । किसी भी दशा में अग्रिम भुगतान न करें, सामान प्राप्त होने पर ही भुगतान करें ।
  • ऑनलाईन जॉब दिलाने वाली वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन के उपरान्त यदि आपको फोन काल / वाट्सअप के माध्यम से चयनित होने / नौकरी प्राप्त करने के लिये धनराशि की मांग की जाती है तो सतर्क हो जायें, किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने से पूर्व भली प्रकार जांच (भौतिक सत्यापन) अवश्य कर लें ।
  • कभी भी अपनी व्यक्तिगत या बैंकिग डिटेल्स को फोन व वाट्सअप कॉल पर किसी से भी साझा न करें। कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • कोई भी बैंक डाक्यूमैन्ट वैरिफेकेशन / अपडेट के लिये किसी को भी फोन पर अपनी बैंकिंग डिटेल शेयर न करें ।
  • फेसबुक अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अन्जान व्यक्ति से दोस्ती न करें । कोई भी लालच / बहकावे में न आयें ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“अपने कम्प्यूटर को हैंग (HANG) होने से बचायें,
किसी भी स्पैम/ अनचाहे लिंक को खोलने से कतराए”

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.