मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार के चार साल पूरे होने पर सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं की धूम

शेयर करें !
posted on : मार्च 24, 2026 11:28 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक तथा खेल गतिविधियों की धूम रही। पीजी कालेज गोपेश्वर में मंगलवार को सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी तथा भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम रुद्रेश कला मंच तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों को अभिभूत किया। इस दौरान छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीत तथा लोकनृत्यों के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया।

इस दौरान कवि सम्मेलन में स्थानीय कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं से सभी का मन मोहा। बाल कवि कार्तिक तिवारी, कवियत्री दीपलता झिंक्वाण, प्रेरणा सेमवाल एवं शशि देवली ने काव्य पाठ किया तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति, समाज और समकालीन विषयों को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। श्री रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज, गोपेश्वर की छात्राओं का लोक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस के अवसर पर टीबी से बचाव के टिप्स दिए। इस तरह जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में भी लोगों की मौजूदगी दूसरे दिन भी बनी रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमकेवीएन स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में किया प्रतिनिधित्व
  • आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए आवश्यक निर्देश
  • जिला अस्पताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सम्मानित
  • TB के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से इलाज में हो सकती है देरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
  • सरकार के चार साल पूरे होने पर सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं की धूम
  • सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में विधायक की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
  • स्कूूटी दुर्घटना में छात्र गंभीर घायल
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
  • सीएम धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.