बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के पोस्टर और ब्रोशर का CS ने किया विमोचन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 9, 2025 7:12 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा है कि राज्य में स्थित राष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक संस्थानों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन संस्थानों के साथ निरंतर संवाद, बेहतर समन्वय और सतत सहयोग को मजबूत किया जाएगा, ताकि राज्य के विकास में इनका योगदान बढ़ सके।

मुख्य सचिव ने यह बात दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने आगामी 12 से 14 नवंबर तक विज्ञान धाम में आयोजित होने वाले छठे देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया। आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नवीन प्रगति से समाज में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। ऐसे आयोजन समाज, खासकर युवा पीढ़ी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री बर्द्धन ने जोर देकर कहा कि प्रौद्योगिकी की जननी मौलिक विज्ञान में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। देहरादून सहित पूरे राज्य में कई राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं, जिनका सहयोग समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में लिया जाता है। राज्य के हित में इन संस्थानों से अधिकतम सहयोग और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष फोकस किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फेस्टिवल युवाओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देगा और राज्य के विकास में नई दिशा प्रदान करेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
  • पौड़ी बस अड्डे पर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 5 युवक गिरफ्तार
  • अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते थे मरीज, अब ज्योतिर्मठ अस्पताल में ही सुविधा
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में पौड़ी के 12 विद्यार्थी करेंगे संवाद
  • लांजी में भालू का आतंक : गौशाला की छत फाड़कर बैल को मार डाला
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के दो विद्यार्थियों का चयन
  • कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर 76 की उम्र में मां नंदा के दरबार वेदनी बुग्याल पहुंचे पूर्व सैनिक राजबल्लभ पुरोहित
  • माल्टा, आंवला और बुरांश बने अनिता की आत्मनिर्भरता का आधार; पूर्णकिला गांव में माइक्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिट से शुरू किया स्वरोजगार, स्थानीय फलों के प्रसंस्करण से हर माह करीब 15 हजार की आमदनी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.