सोमवार, जून 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रोड शो में उमड़ी भीड़

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 3, 2024 11:28 अपराह्न

हरिद्वार/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर रैली के साथ ही भाजपा ने अब धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जहां उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो व जनसभा की, वहीं दोपहर बाद वह उत्तरकाशी से सीधे हरिद्वार के लक्सर पहुंचे और यहां एक जनसभा को संबोधित किया। उधर, डोईवाला क्षेत्र में आज संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से तीसरी बार केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनवाने की अपील की।

भटवाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यहां एक रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। रोड शो के बाद उन्होंने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में डबल इंजन सरकार द्वारा उत्तराखंड में जितना विकास हुआ है उतना विकास बीते 60 साल में भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा ने जनता से जो भी वायदे और संकल्प लिए थे वह सभी पूरे किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यहां से मां गंगा का उद्गम होता है जो पूरे देश को जल देती है। अब इस गंगा की धरती से एक समान अधिकारों की गंगोत्री भी बहने वाली है जो पूरे देश के लोगों को समान अधिकार देगी। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए ही नहीं उत्तराखंड के सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात है कि उनकी धरती से जिस कॉमन सिविल कोड को लाया गया है उसे पूरे देश में लागू किया जाएगा तथा उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून लाने वाला देश का पहला प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि हम एक सशक्त नकल विरोधी कानून भी लाए हैं जो युवाओं के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने व विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने में सहयोग करें।

इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान,जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, पुरोला के प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, यमुनोत्री के प्रभारी सत्य सिंह राणा, गंगोत्री के प्रभारी जगत सिंह चैहान, लोकसभा के संयोजक रमेश चैहान, सुधा गुप्ता, रामसुंदर नौटियाल, सूरत राम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.