मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ रूट पर फिर बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा : गौरीकुंड में क्रैश, 07 की दर्दनाक मौत

शेयर करें !
posted on : जून 15, 2025 2:48 अपराह्न

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक और हृदयविदारक हेलिकॉप्टर हादसा हुआ है। केदारनाथ रूट पर एक निजी हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर सुबह 5:30 बजे क्रैश हो गया। हादसे में 07 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और गौरीकुंड के ऊपर जंगलों के पास गौरी माई खर्क क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम इस दुर्घटना की वजह हो सकती है।

हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। स्थानीय महिलाओं ने जो उस वक्त जंगल में घास काट रही थीं, उन्होंने सबसे पहले हेलिकॉप्टर गिरने की सूचना दी। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि की है। मृतकों में एक बालिका भी शामिल बताई जा रही है। शवों के बुरी तरह जल जाने की खबर है, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।

हाल में हुए हेलीकॉप्टर हादसे 

7 जून: केदारनाथ हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग

क्रिस्टल कंपनी का हेलिकॉप्टर बडासू हेलिपैड से टेकऑफ करते ही तकनीकी खराबी का शिकार हुआ।पायलट ने सूझबूझ से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पायलट घायल हुआ, हेलिकॉप्टर की टेल और पंखे क्षतिग्रस्त हुए। कार और दुकान को भी नुकसान पहुंचा।

 8 मई: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा

एयरोट्रांस कंपनी का हेलिकॉप्टर सहस्त्रधारा से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था। गंगनानी क्षेत्र में क्रैश हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, 1 घायल। मृतक यात्रियों में चार मुंबई से और दो आंध्रप्रदेश के थे।

उठ रहे ये सवाल 

  • क्या हवाई सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है?
  • पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रहे हेलिकॉप्टर हादसे क्या लापरवाही का नतीजा हैं?
  • क्या इन कंपनियों की तकनीकी जांच और मौसम आधारित उड़ानों पर नियंत्रण का कोई स्पष्ट सिस्टम है?

क्या ज़रूरी है?

  • हेलिकॉप्टर ऑपरेशनों की सख्त निगरानी।
  • मौसम खराब होने की स्थिति में उड़ानों पर तत्काल निषेध।
  • DGCA और राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्र जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

पवित्र केदारनाथ और गंगोत्री जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए हेली सेवाओं का चलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन लगातार हो रहे हादसों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

अब वक्त है जब पर्यटन और श्रद्धा के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए, वरना आसमान से उतरती यह “हवाई सेवा” संभावना की नहीं, अनहोनी की सूचना बन जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.