गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिजली बोर्ड के निजीकरण व स्मार्ट मीटर लगाये जाने के विरोध में सीपीएम ने दिया धरना

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2025 12:09 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से मंगलवार को बिजली बोर्ड के निजीकरण किय जाने तथा स्मार्ट मीटर लगाये जाने का विरोध करते हुए विद्युत विभाग के कार्यालय पर धरना दिया गया तथा विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया।

सीपीएम के जिला मंत्री मदन मिश्रा का कहना है कि बिजली बार्ड के निजीकरण तथा स्मार्ट मीटर लगाने का पुरजोर विरोध करते हुए इसे सरकार का जन विरोधी फैसला मानती है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार पिछले दरवाजे से बिजली का पूरी तरह से निजीकरण करने जा रही है, जिसका सीधा नुकसान राज्य की गरीब, किसान तथा मध्यम वर्गीय परिवारों को होगा। तथाकथित स्मार्ट मीटर लगवाये जाने के संबंध में सरकार की ओर से किये जा रहे बड़े-बड़े दावे अपने आप में खोखले दावे है। उन्होंने कहा कि जो स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है उनकी कीमत भी बाद में जनता से वसूली जायेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इसकी जानकारी होगी कि कार्पोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के लिए बिजली के निजीकरण के लिए पांच बार लोक सभा में बिजली बिल बहुमत होने के बावजूद भी पारित नहीं हो पाया, इससे पहले भी बाजपेयी सरकार 2003 में ऐसा कर चुकी है। और अब सरकार पिछले दरवाजे से बिजली का नीजिकरण करने जा रही है जो कि गैर सवैधानिक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने बिजली सप्लाई एक्ट 1948 बनाया था जिसके तहत बिजली का गांवों, शहरों, उद्योगों और खेती-बाड़ी के विकास के लिए बिजली आपूर्ती करना था। आज 80 प्रतिशत गांवों में बिजली आपूर्ति से खाद्यान्न में भारी वृद्धि हुई जिसके तहत पांच किलो मुफ्त का अनाज देकर सरकार बोट बटोरने की राजनीति कर रही।

उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम फैसले यह बताने के लिये काफी है कि बिजली क्षेत्र स्वतः ही प्राइवेट हाथों में चले जाय और बिजली बोर्ड खत्म हो जाय परिणाम स्वरूप राज्य सहित लाखों कर्मचारियों की नौकरी चली जायेगी, बिजली विभाग के सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन पर प्रश्न चिह्न लग जायेगा। स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली विभाग के निजीकरण से बिजली कर्मचारियों पर और पेंशन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। नये संविदा कर्मचारियों से कम मानदेय में ज्यादा काम लिया जायेगा तथा स्थाई रोजगार समाप्त होगा और बीपीएल परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों, किसानों, लघु उद्योगों के क्षेत्र में लगे कर्मचारियों को बिजली छूट में कटौती होगी। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। धरना देने वालों में भूपाल सिंह रावत, ज्ञानेंद्र खंतवाल, बस्ती लाल, पुष्पा किमोठी, इंदू, दीपा, गेंदा लाल, विजय लाल आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का किया शुभारंभ, एलाइंस एयर संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • पौड़ी गढ़वाल : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गांव और सरकारी भवन, युवाओं को मिल रहा रोजगार
  • कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.