शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश में कोविड19 टीकाकरण अभियान शुरू, एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने स्वयं दूसरा टीका व संस्थान के डीन प्रो. मनोज गुप्ता ने लगवाया तीसरा टीका

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2021 6:42 अपराह्न

ऋषिकेश : शनिवार से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में कोविड19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। इसके तहत पहले दिन करीब 100 हैल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में कोविड19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश में निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने फीता काटकर संस्थान में टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहला टीका एम्स के कोविड सेंटर में तैनात महिला हाउस कीपिंग स्टाफ मीना देवी को लगाया गया।

इस अवसर पर लोगों में कोविड19 वैक्सीन को लेकर चल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने स्वयं दूसरा टीका व संस्थान के डीन प्रो. मनोज गुप्ता ने तीसरा टीका लगवाया। इस अवसर पर निदेशक एम्स ने कहा कि चिकित्सा वैज्ञानिकों द्वारा अपने ही देश में तैयार की गई कोविड19 वैक्सीन को लेकर लोगों में चल रही तमाम भ्रांतियां फिजूल हैं। लिहाजा हमें टीकाकरण को लेकर किसी भी अवैज्ञानिक व तथ्यहींन बातों में नहीं आना चाहिए, वरन कोविड संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा कोविड 19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जो कि निसंदेह जल्द ही सफलता का मुकाम हासिल करेगा और देशवासी कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह से सुरक्षित रह सकेंगे।

निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के तहत दूसरी वैक्सीन 28 दिन के बाद लगेगी, लिहाजा तब तक हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतनी है। उन्होंने सभी को आगाह किया ​कि जब तक देशभर में शत- प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन नहीं लग जाती है, तब तक हमें एक दूसरे से दो गज की दूरी और मास्क है जरुरी नियम का अनिवार्यरूप से पालन करना होगा।

इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता जी ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में शनिवार को कोविड वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। जो लगभग 4 महीने तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत सबसे पहले कोविड एरिया में कार्य करने वाले चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व सफाईकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी और इसके बाद संस्थान में कार्यरत अन्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. लतिका मोहन, डीन हॉ​स्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा, कोविड टीकाकरण अभियान समिति की चेयरपर्सन प्रो. वर्तिका सक्सैना, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, डॉ. सोमप्रकाश बासू, डॉ. नवनीत कुमार बट्ट, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. पीके पांडा, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. वेंकटेश पाई, डॉ. योगेश बहुरूपी, डॉ. अजीत सिंह भदौरिया, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. रंजीता कुमारी, डॉ. मीनाक्षी खापरे, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राकेश शर्मा, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.