शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश की सबसे लंबी मिलेट क्रांति 235 किलोमीटर का सफर तय कर साइकिल रैली पहुंची कर्णप्रयाग

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 15, 2023 11:30 अपराह्न

कर्णप्रयाग (चमोली)। देश की सबसे लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली दो दिन में 235 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद शनिवार की देर शाम कर्णप्रयाग पहुंच चुकी है। शनिवार को रैली ने श्रीनगर से कर्णप्रयाग तक 90 किलोमीटर का सफर तय किया। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने मिलेट क्रांति साइकिल रैली का रुद्रप्रयाग में स्वागत किया। इस दौरान विधायक चैधरी ने कहा नथुली संस्था की आर से चलाई गई यह साइकिल रैली मिलेट क्रान्ति की दिशा में आने वाले भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगी जिसके लिए उन्होंने संस्था के तमाम पदाधिकारियों, वॉलेंटियर्स एवं सभी साइक्लसिट को पुष्प माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता झिक्वाण, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल अंकुर खन्ना, सभाषद सुरेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल राय सिंह बिष्ट, नगर महामंत्री व्यापार मंडल शूरवीर सिंह बिष्ट, एवं नगर कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल राजीव सेठी आदि मौजूद रहे।

रैली के अगले चरण में नगरासु (सौड) मे उद्योगपति एवम् शिक्षक नागेंद्र रावत तथा उनकी पत्नी ने ढोल नागाडो एवम पुष्प वर्षा करके मिलेट क्रांति में नया जोश भर दिया। जैसे ही मिलेट क्रांति साइकिल रैली चैकी गांव में पहुंची ग्रामवासियों ने ढोल, दमाउं, मशनबीन, भन्कोर, एवं मांगल गीत गाकर रैली का तिलक लगाकर विधिवत स्वागत किया, गांव की महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा में नजर आई, दोपहर भोज में सभी गांव वालों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जिसमे से मंडुए की रोटी, लाल भात, भंगजीरे की चटनी, गुड्यारे की सब्जी (प्याज के पत्ते), कद्दू की मीठी सब्जी, रेठु (कद्दू का रायता) तथा मोटी पहाड़ी दालों ने अन्य प्रदेशों से आये साइकलिस्टो का मन मोह लिया।

संस्था की संथापिका सुमन नैनवाल ने ग्रामीणों को मोटे अनाजो के बारे मे विभिन्न प्रकार से अवगत कराते हैं इसके फायदे बताये। जिसमे ग्रामीणों ने बड़चडकर सवाल जवाब किये और अंत मे ये शपथ ली कि अबसे वे भी सभी लोगो को इस बारे मे बतायेंगे। इस मौके पर अपर कृषि निदेशक डॉ. परमाराम, मुख्य कृषि अधिकारी चमोली वीपी मौर्य, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कर्णप्रयाग डॉ. आशुतोष बड़थ्वाल, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी थराली सुरेंद्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक केवीके चमोली डॉ. अनिल पंवार आदि मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को मोटे अनाजो की खेती और व्यवसायीकरण से संबंधित सरकार की ओर से चलाई गयी विभिन्न योजनाओ के बारे मे अवगत कराया। शाम को पांच बजे गौचर नगर पालिका परिषद अध्यक्षा एवं तमाम सभासदो ने मिलकर पुष्पवर्षा कर किया मिलेट क्रांतिकारीयों का स्वागत। यहां से रैली दूसरे दिन के अंतिम पडाव कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई। कर्णप्रयाग में नगरपालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी एवम सभी सभासदो ने ढोल नगाडो से किया मिलेट क्रांतिकारियों का स्वागत।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.