सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अनूठी लोक संस्कृति के लिए देश-दुनिया में विख्यात है जौनसार-बावर-विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2022 7:46 अपराह्न
देहरादून : जौनसार बावर पौराणिक संस्कृति लोक कला मंच एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वाधान में पवेलियन ग्राउंड देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किया| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले 350 सांस्कृतिक लोक कलाकारों को अपने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की| जौनसार की संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शनिवार को दो दिवसीय महोत्सव का शानदार आगाज हुआ| इस सांस्कृतिक समागम में लोक कलाकारों द्वारा दुलर्म विद्याओं जिसमें ढोल सागर, छोड़े, जौंगू तथा अनेक प्रकार के नृत्य जिसमें जैता, रासो, हारूल, छाईया तथा विभिन्न प्रकार की कला बाजियों जैसे ठौडा, जंगा बाजी आदि का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अनूठी लोक संस्कृति के लिए देश-दुनिया में विख्यात जौनसार-बावर में पौराणिक परंपराएं आज भी कायम हैं। यहां का पहनावा, लोक गीत, नृत्य ,पौराणिक परंपराओं का हर कोई कायल है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति देश की सबसे अनूठी संस्कृति है, उत्तराखंड में कण-कण में भगवान के साथ-साथ संस्कृति एवं सभ्यता मौजूद है।  उत्तराखंड के लोक जीवन में अलग ही ताल और लय है जिसकी छाप यहां के लोकगीत एवं लोकनृत्यों में दिखती है। यहां के लोकगीत नृत्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि लोक जीवन के अच्छे-बुरे अनुभवों एवं उनसे सीख लेने की प्रेरणा भी देते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हमें युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की जानकारी के लिए प्रेरित करना होगा|विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित कलाकारों को आव्हान करते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं संस्कारों को संरक्षित करने के लिए हमें संकल्पित होना होगा। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, सूचना विभाग के उप निदेशक कलम सिंह चौहान, भारत चौहान, अध्यक्ष कुंदन सिंह चौहान, सचिन सेमवाल, सरदार चौहान, सतपाल चौहान, खजान राणा, ध्वजवीर सिंह, बलदेव परासर, कुलदीप विनायक, सुभाषिनी डिमरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे|
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने निर्माणाधीन सौंग बांध परियोजना का किया निरीक्षण, पुनर्वास और मुआवजा वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एडीएम एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सकलाना क्षेत्र के विद्यालयों, पुलिस चौकी व मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • MDDA का शुभंकर और स्लोगन बनाने पर मिलेगा ईनाम, AI से बने डिजाइन नहीं होंगे मान्य
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आह्वान
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कॉलेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका
  • ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी
  • पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य पर चमोली की ‘सेवा’ एनजीओ सम्मानित
  • हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में खिला ब्रह्म कमल, उच्च हिमालयी वादियां बनीं प्रकृति का अनुपम नज़ारा
  • कोटद्वार : अकेले व बेसहारा घूम रही बुजुर्ग महिला को पुलिस ने दिलाया सुरक्षित आश्रय
  • पौड़ी गढ़वाल : तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का समापन, 178 मरीजों ने अंतिम दिन उठाया लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.