posted on : मार्च 22, 2022 7:45 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीम ने करीब चौदह हजार रुपये का जुर्माना वसूला साथ ही प्लास्टिक भी जब्त किया। उन्होंने फिर पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि इसके बावजूद न मानने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करने को कहा जा रहा है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।




