शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीकेटीसी कर्मियों का प्रसादी बॉक्स एवं थैलियों के निर्माण प्रशिक्षण हुआ शुरू, सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान दे रहा प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2025 3:56 अपराह्न
  • बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा सरस्वती संस्थान अध्यक्ष ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ 
देहरादून  : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी )के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान द्वारा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों को  प्रसाद के बॉक्स तथा थैलियां बनाने का  प्रशिक्षण आज से मंदिर  समिति के चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह सभागार कारगी चौक देहरादून  में शुरू हो गया है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा सरस्वती  स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि  श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान का निर्माल्य प्रसाद थैलियों/ बॉक्स आदि में उपलब्ध कराया जाता है। उक्त के कम में प्रसादी थैलियां / बॉक्स आदि का निर्माण मन्दिर समिति के कार्मिकों के माध्यम से कराये जाने हेतु “सरस्वती जन कल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान, देहरादून” के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे मंदिर समिति कर्मचारी स्वयं मंदिर समिति की जरूरत के अनुसार प्रसादी बॉक्स, थैलियों आदि का निर्माण कर सकेंगे।
स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष   प्रदीप डोभाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग से कार्य सिद्ध होते है कोई भी संस्था आत्मनिर्भर होने से आगे बढती है । संस्था के संरक्षक  एडी डोभाल ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की पहल‌ का स्वागत किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि  बीकेटीसी कर्मियों के उद्यमिता का यह प्रशिक्षण आज शुरू हुआ प्रशिक्षण प्रतिदिन  प्रात: दस बजे से शुरू होकर अपराह्न पांच बजे तक चलेगा तीन सप्ताह  के प्रशिक्षण का  समापन नौ अप्रैल को  होगा। पहली बार  मुख्य कार्याधिकारी के प्रयासों से प्रशिक्षण की पहल हुई है। सरस्वती स्वरोजगार संस्थान ने मास्टर ट्रेनर रंजना गिरी, खुशबू, एवं  निधि प्रजापति, प्रशिक्षण दे रही है। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी, अस्थायी/ संयुक्त कर्मचारी संघ सचिव राकेश झिंक्वाण सहित  प्रशिक्षणार्थी मंदिर समिति कार्मिक कुलदीप  धर्म्वाण, विनोद फर्स्वाण,   उमेद नेगी, दिनेश कोटियाल नीरज शुक्ला, राहुल, मैखुरी, शिशुपाल बजवाल, प्रीतम बिष्ट, देवी प्रसाद मैदुली, सतीश मैखुरी, गोपाल रावत, सुनील मैखुरी, सुदीप रावत, कैलाश भट्ट, पिंकी, सविता रावत, विनोद पंवार, प्रमोद  कुंवर, दुर्गेश रावत, राजेन्द्र नेगी, विनोद डिमरी, सन्दीप बजवाल आदि मौजूद रहे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • SIR के दूसरे चरण में ERO व AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश की पहली “Land Border District SPs Conference-2026” नई दिल्ली में आयोजित, डीजीपी दीपम सेठ सहित उत्तराखण्ड के पांचों अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.