शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा उम्मीदों को झटका, दोनों दलों के अध्यक्ष के बयान आए सामने

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2024 10:35 पूर्वाह्न

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास दिन साबित हुआ है काफी सालों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है जिसका नजर कांग्रेस भवन में भी देखने को मिला मंगलोर विधानसभा उपचुनाव और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद दोनों विधानसभाओं में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्साह तो मनाया ही साथ ही कांग्रेस भवन में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी इस दौरान मौजूद रहे। बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला ने भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी को 5224 बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया,वहीं मंगलोर विधानसभा सीट पर कांग्रेस करीबी मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार से चुनाव जीत गयी,कांग्रेस उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन ने भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना को 424 वोट से चुनाव हार दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष का बयान

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने दोनों सीटों पर जीत को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है,साथ ही कहा है कि मंगलौर और बद्रीनाथ तो झांकी है,अब केदारनाथ की भी बारी है। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि दोनों विधानसभा सीटों की जनता ने उन मुद्दों पर वोट किया है जो प्रदेश सरकार के खिलाफ गए। 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार भी बनाएगी यह नतीजा ईश्वर इशारा कर रहे हैं।

हार की होगी समीक्षा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उपचुनाव में मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता ने जो भी जनादेश दिया है उसे भाजपा स्वीकार करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि चाहे प्रत्याशी चयन को लेकर उठे सवाल हो या फिर कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए कार्य,भाजपा आगामी दिनों में सभी चीजों की समीक्षा होगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने अपना कर्तव्य निभाया है जिसने चुनाव से पहले भंडारी को टिकट देने की बात हुई थी,पार्टी के हर कार्यकर्ता ने अपना पूरा कार्य किया है,और उसी का परिणाम है कि मंगलौर में भाजपा जीत के इतने करीब पहुंच पाई है। महेंद्र भट्ट ने इशारों ही इशारों में बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के चयन और राजेंद्र भंडारी के पूर्व में दिए गए विवादित बयानों को भी हार की वजह की समीक्षा करने की बात कही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.