शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम, 8 जिलों में बनेगा कांग्रेस का बोर्ड – धस्माना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2025 8:37 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड के पंचायत चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीति में नया संदेश दे दिया है। कांग्रेस ने इस बार गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पंचायत चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने दावा किया है कि प्रदेश के 12 में से 8 जिलों में कांग्रेस अपना जिला पंचायत बोर्ड बनाने जा रही है, जबकि भाजपा को इस चुनाव में करारी शिकस्त मिली है।

देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा, “चुनाव परिणाम कांग्रेस की वापसी का संकेत हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और पंचायत चुनाव में उसने साफ-साफ बदलाव का मन बना लिया है।” उन्होंने बताया कि केवल राजधानी देहरादून में ही कांग्रेस ने अब तक घोषित परिणामों में 16 में से 12 सीटें जीत ली हैं।

धस्माना ने प्रमुख विजेताओं के नाम गिनवाते हुए कहा कि चकराता विधायक और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने बर्नाड वात्सिल से जीत हासिल की है। इनके अलावा मंगरोली से वीरेंद्र सिंह, राएगी से श्याम सिंह, बायला से प्रवीण रावत, मोहना से केशर सिंह, लाखामंडल से अमिता वर्मा, आरा से दिवान सिंह तोमर, चंद्रोटी पुंडीर से पिंकी रोहिला, एटनबाग से पिंकी रोहिला, केदारवाला से हेमलता आजाद, नवाबगढ़ से संजय किशोर, और माजरी ग्रांट से सुखविंदर कौर विजयी हुए हैं।

गढ़वाल के चमोली जिले से भी कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। गोपेश्वर के पिलांग से विपिन फर्स्वाण, सिमली से विक्रम सिंह कठैत, देवड़खदौरा से जयप्रकाश पंवार, कोठली से साक्षी नेगी, मालसी से कामेश्वरी नेगी और चौंडा से कलावती देवी विजयी घोषित हुए हैं।

धस्माना ने कहा कि टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों में भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, वहीं कुमाऊं मंडल के जिलों – अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से भी कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि न केवल जिला पंचायत, बल्कि क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने भाजपा को मात दी है। “क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की बात करें तो बड़ी संख्या में गैर-भाजपाई उम्मीदवारों की जीत यह दिखाती है कि जनता ने भाजपा को स्पष्ट रूप से नकार दिया है,”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट
  • अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, कहा – किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 15 प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण
  • महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग कर सुलझाए विवाद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बीटल्स आश्रम में चल रहे विकास व संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य करने के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, तहसील परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 02 सिलेंडर ज़ब्त
  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.