बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2025 3:49 अपराह्न

कोटद्वार : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को कांग्रेस कार्यालय जनसेवा केंद्र में उत्साह, गरिमा एवं वैचारिक वातावरण के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके अतुलनीय योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि भारत की चेतना है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि भारत को एक स्वतंत्र, समतामूलक और न्यायपूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था। कांग्रेस ने आज़ादी की लड़ाई को एक आंदोलन से आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय चेतना का स्वरूप दिया।

नेगी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से पहले भी कांग्रेस ने देश को दादाभाई नौरोजी, गोपाल कृष्ण गोखले, फिरोजशाह मेहता और सुरेन्द्रनाथ बनर्जी जैसे महान नेतृत्व दिए, जिन्होंने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को सशक्त किया। बाद में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जन-आंदोलन बनी, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी, सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता को मजबूत किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम को अदम्य साहस प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज जब लोकतंत्र और संविधान पर संकट है, तब कांग्रेस की विचारधारा और अधिक प्रासंगिक हो गई है।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोटद्वार विकास नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों की रक्षा की है। स्थापना दिवस पर कांग्रेस यह संकल्प लेती है कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पार्टी हर संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और यह पार्टी समावेशी विकास की सशक्त प्रतीक रही है। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत ने कहा कि कांग्रेस केवल संगठन नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा है, जिसने देश को जोड़ने का कार्य किया है।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और देश को प्रगति एवं समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाएगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यमकेश्वर प्रभारी साबर सिंह नेगी, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव रूपेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी, महामंत्री हेमचंद सिंह पवार, कोषाध्यक्ष सुदर्शन सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पार्षद सूरज कांति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.