बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसैण में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2026 12:26 पूर्वाह्न

वीआईपी पर कार्रवाई न होने तक आंदोलन रहेगा जारी

गैरसैण(चमोली)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की भूमिका का खुलासा करने की मांग को लेकर गैरसैण में कांग्रेस ने नारेबाजी और प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला फूंका। गैरसैण रामलीला मैदान से शुरू हुए जलूस प्रदर्शन के बीच कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का पुतला बनाकर मुख्य बाजार के चौराहे पर पुतला दहन किया।

इस दौरान मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगातार वीआईपी के नाम उजागर करने को लेकर लोग प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार वीआईपी को बचाते आ रही है। अब जबकि वीआईपी का नाम सामने आया है तो सरकार मामले पर कार्रवाई करने से हिचक रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने नेताओं को बचाने के प्रयासों में जुटी हुई है। प्रदेश की जनता को अब सरकार से अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में न्याय मिलने की उम्मीद नहीं रही है। ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक कांग्रेस अपना आंदोलन लगातार जारी रखेगी। यदि सरकार जल्द वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन और उग्र होंगे जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

नगराध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिला तो आने वाले समय में गैरसैण में किसी भी सरकार के मंत्री को नहीं घुसने दिया जाएगा और उनका विरोध किया जाएगा। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट, हरेंद्र सिंह कंडारी, जगदीश ढौंडियाल, कुंवर रावत, सरोज शाह, गोविन्द सिंह, उमा देवी, दीवानी राम, रूप लाल कोहली, खिमुली देवी, दीपा देवी, संजय कुमार, गौरव मोनू, पंकज रावत, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह, मेघा पंवार, रिया, पंकज पटवाल, कुंदन सिंह, विजय भंडारी, संजय सिंह, हरेंद्र सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.