सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शराब व्यवसायियों को आगे कर युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस – सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2022 6:43 अपराह्न
कोरोना काल में घरों में दुबके रहे कांग्रेसी, अब बन रहे हिमायती 
पौड़ी। कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के विकास को अवरुद्ध करने के साथ-साथ हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। लेकिन जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश के साथ साथ उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जहां तक अन्य दलों की बात है तो वह बरसाती मेंढक के सिवा कुछ नहीं हैं, चुनाव समाप्त होते ही वह भी गायब हो जाएंगे।  उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु,  और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार भारी बारिश के बावजूद क्षेत्र में मतदाताओं बीच जनसंपर्क करते हुए कही। वीरोंखाल मण्डल के सुन्दरखाल, भरपूर, कसाणी, सैंधार, नेग्याणा, चोरखिण्डा, लोदली, भाखण्ड, कदोल, वेदीखाल और स्यूंसी में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क कर लोगों को अपने द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यों से अवगत करवाया।
 
सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है जबकि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों के अपने शासन के दौरान देश को विश्व में नीचा दिखाने के अलावा हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। भाजपा उत्तराखंड का समग्र विकास कर इसे संस्कार भूमि बनाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस शराब व्यवसायियों को अपना प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है। चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के विकास कार्यों को झुठला कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। मतदाता इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि मेरे कार्यकाल में क्षेत्र में कितने विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चौबट्टाखाल को पर्यटन हब बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। “सतपुली” और स्यूंसी झील की स्वीकृति उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। 
 
सतपाल महाराज ने कहा कि उनके द्वारा पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए अरबों रुपए की पंपिंग योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जबकि अनेक जगहों पर पर्यटक आवासगृहों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कोरोना  काल के दौरान जहां सभी विपक्षी पार्टियां के प्रतिनिधि अपने अपने घरों में दुबके बैठे थे वही हम लोग बराबर जनता के सुख दुख में सहभागी रहे हर संभव मदद करने का प्रयास हमारे परिवार द्वारा किया जाता रहा। सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी आज एकेश्वर मण्डल के भ्रमण के दौरान मलेठी, बौसाल तल्ला, बौसाल मल्ला,  कुमाडी, पीपली, खुलेऊ, गिवाली, उखलेत, चौमासूधार और चौमासूगाड़ आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। वहीं दूसरी ओर सतपाल महाराज के जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने अनेक गावों में जनसम्पर्क कर अपने पिता के लिए वोट मांगे। जबकि छोटे पुत्र सुयश रावत ने पांग, उकाल, तिमलखाल, गडिगांव, चरगाड़, जबरौली, पिनानी, और सिवाल में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। सतपुली मण्डल के अनेक गांवों में जनसम्पर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.