बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस ने उठाए सवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के लिए नहीं दी थी परेड ग्राउंड की परमिशन, एबीवीपी अधिवेशन के लिए कैसे मिली अनुमति?

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2025 5:43 अपराह्न
  • सूर्यकांत धस्माना बोले – “उत्तराखंड के महापुरुषों को नजरअंदाज कर अधिवेशन स्थल का नाम रखा गया भगवान बिरसा मुंडा नगर.

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि जब पिछले वर्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति यह कहते हुए खारिज कर दी गई थी कि “राजनीतिक सभा के लिए मैदान नहीं दिया जा सकता”, तो अब उसी परेड ग्राउंड को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कैसे आवंटित कर दिया गया?

धस्माना ने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट रूप से प्रशासन और सरकार की पक्षपातपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल को मना कर दिया गया, जबकि भाजपा की छात्र इकाई को वही मैदान तीन दिनों के कार्यक्रम के लिए दे दिया गया, यह लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।

इसके साथ ही धस्माना ने अधिवेशन स्थल के नामकरण पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अधिवेशन स्थल का नाम “भगवान बिरसा मुंडा नगर” रखा गया है, जबकि बिरसा मुंडा झारखंड के महापुरुष हैं, और उत्तराखंड में अनेकों महान विभूतियां हैं जिनके नाम पर स्थल का नामकरण किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन, तीलू रोतेली, बैरिस्टर मुकुंदी लाल, पंडित गोविंद बल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी हैं जिन्होंने राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

धस्माना ने कहा कि अधिवेशन में भाग लेने आने वाले देशभर के प्रतिनिधि यह समझेंगे कि भगवान बिरसा मुंडा का संबंध उत्तराखंड से है, जबकि सच्चाई कुछ और है। उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता की कमी दिखाता है बल्कि उत्तराखंड की महान विभूतियों के प्रति अनादर भी है।

धस्माना ने राज्य सरकार से मांग की कि वह स्पष्ट करे कि कांग्रेस की सभा के लिए परेड ग्राउंड अनुपलब्ध कैसे था और अब एबीवीपी को वही मैदान कैसे उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने कहा कि “यह सवाल अब जनता के मन में है और इसका जवाब सरकार को देना ही होगा।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.