posted on : अगस्त 13, 2022 2:49 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीत्तिनिधि सजवाण): जनपद उत्तरकाशी डुंडा बाजार मे आज पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व मे आजादी की गौरव यात्रा के तहत “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व आमजन मे तिरंगा यात्रा को लेकर भारी उत्साह दिखा, इस दौरान पूर्व विधायक ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी के सहयोग और सत्कार के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी लाल शाह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, महेन्द्र पंवार, भगत राणा, बृजपाल रजवार, राजेश कुमार , नत्थी लाल धलवान, नीलकमल निजोन सहित अन्य मौजूद रहे।


