posted on : जनवरी 29, 2022 6:56 अपराह्न
सतपुली । विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के बाद विधानसभा चौबट्टाखाल में कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत सतपुली में विधानसभा चुनाव कार्यालय विधिवत पूजन के साथ खोल दिया है । इस अवसर पर विधानसभा चौबट्टाखाल से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने विधिवत पूजा अर्चना कर रिबन काटकर विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया । इससे पहले केशर सिंह नेगी ने मां ज्वालपा के दर्शन कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर केसर सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा चौबट्टाखाल में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चौबट्टाखाल की सीट को कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण से यह निश्चित हो गया है विधानसभा चौबट्टाखाल से कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज कर सदन में पहुंचेगी और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी । इस मौके पर सतपुली ब्लॉक अध्यक्ष कीरत सिंह, नगर अध्यक्ष सुरजन सिंह रौतेला, चंद्रमोहन सिंह, पूर्व सैनिक रणजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, जगपाल सिंह, नरेंद्र नेगी, विनोद धस्माना, अन्नू पंवार, सोहन लाल, राजकमल, लक्की अंथवाल, रोहन नेगी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



