रविवार, सितम्बर 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल बोले – दून की समस्याओं के हल का खाका मेरे पास, आदर्श नगर निगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर किया जायेगा काम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2025 1:23 पूर्वाह्न

 

देहरादून। कांग्रेस से देहरादून नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा है कि दून की समस्याओं के हल का खाका उनके पास है और वह पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि दून नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जन सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी से जनता को बरगलाने का काम कर रहे है लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है और इस चुनाव में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस अवसर पर कई पार्टियों के लोगों ने कांग्रेस एवं मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यहां राजधानी में विभिन्न वार्डों में जन संपर्क अभियान के चलते आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार एवं नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निगम में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार एवं घोटाले हुए है और उन घोटालों को उजागर करने का हरसंभव कार्य किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए मतदाताओं के बीच जाना केवल वोट हासिल करने तक सीमित होना नहीं है। उन्होंने कहा कि बल्कि जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने से ही जनसेवक बनता है। उन्होंने कहा कि इसलिए आज देहरादून की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वह मेयर प्रत्याशी के तौर पर आप सभी के बीच में है। उन्होंने इस अवसर पर जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अपना मतदान करें।

उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के मुखिया व भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है और सभी को उनके झांसे में नहीं आना है और इस प्रकार की भाजपा की तथ्यहीन बयानबाजियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही दून व वार्डों का समुचित विकास कर सकती है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि चेक एंड बैलेंस जरूरी है और एक ही पार्टी को जिताकर आप सभी का यह हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिये जनता को आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और इससे साबित होता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने जनता का आहवान करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में आज छोटी सरकार को बदलिए और बड़ी सरकार को बदल देंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विकासपरक सोच है और व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा।

इससे पूर्व गुरुद्वारा हरकिशन सिंह पटेल नगर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने गुरुद्वारे में मकर संक्रांति के मौके पर कीर्तन में नमन किया और तत्पश्चात नेहरू कॉलोनी में आयोजित की गई जगन्नाथ रथ यात्रा और कांवली रोड में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। दोपहर में वार्ड 94 और वार्ड 95 की संयुक्त बैठक में शामिल हुए और वहां पर सभी से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस दौरान राजेश यादव, रोहित यादव, कल्पना यादव, शंकर सिंह ने अपने साथियों समेत कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदीप रावत वार्ड 95,जितेंद्र कुमार वार्ड 94 दोनो वार्ड की संयुक्त बैठक आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 96 नवादा के पार्षद प्रत्याशी सचिन थापा की बैठक में प्रतिभाग किया और वहां पर सघन जन संपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगें।

इस अवसर पर बैठक व जनसंपर्क में मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के साथ ही पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी ब्लॉक प्रमुख दुगड़डा, रुचि कैंतुरा, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, महावीर रावत, राजेंद्र शाह महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, सुनील नौटियाल, नीरू, सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, नरेंद्र थापा, आनंद रावत, अश्विनी बहुगुणा, अनिल बस्नेत, अनिता क्षेत्री, कविता थापा आदि उपस्थित थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीडीपीओ सुलेखा सहगल ने बोंगला में आंगनवाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
  • उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में मिले गोल्डन बैन्यान अवार्ड
  • चमोली में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान : यूपी विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से की चर्चा
  • सुअरों और बंदरों के आंतक से खेतीबाड़ी चौपट
  • जंगली सुअर के हमले से महिला गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर
  • तीर्थ स्थलों में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए बदरीनाथ मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान
  • धोखाधड़ी की शिकायत पर होगी कार्रवाई – एसओ विनोद चौरसिया
  • राजनीति में वंशवाद : देश में राजनीतिक परिवारों से हैं 21% सांसद, विधायक और MLC
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, फरासू में अलकनंदा में समाया बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग, EE NH PWD पर आपदा प्रबन्धन की धाराओं में मुकदमा दर्ज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.