शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने पिंडर घाटी में किया रोड शो, मांगा जनता से आशीर्वाद

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2024 2:44 पूर्वाह्न

थराली/देवाल (चमोली)। पौड़ी लोकसभा का टिकट मिलने के बाद सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पहली बार पिंडर घाटी के थराली और देवाल क्षेत्र पहुंचे। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों तथा फूलमालों से स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने देवाल और थराली में रोड शो किया और लोगों से वोट मांगे और जीत का आशीर्वाद लिया। 

कांग्रेस प्रत्याशी ने थराली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है, जनता बेरोजगारी, महंगाई से परेशान हो चुकी है। भाजपा को इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में जनता देगी। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गोदियाल ने भाजपा  पर कांग्रेस के नेताओं को डराने, धमकाने और धन बल से खरीद कर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा अपने एक मंत्री को बचाने के लिए अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर रही है। जहां भाजपा महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बाते करती हैं, वहीं आज देवभूमि में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, नरेंद्र सिंह, सुशील रावत, विजेंद्र रावत, प्रीतम सिंह रावत, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, मनोज चंदोला आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी ने देवाल में टैक्सी स्टैंड से सभा स्थल तक रोड शो कर जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने देवाल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जूमलेबाज पार्टी बताते हुए कहा  कांग्रेस के 70 वर्षों में जो विकास हुआ वही  विकास पिछले दस सालों से दिख रहा है। उन्होंने कहा 2014 के चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिन का तथा  2019 में  दो करोड युवाओं को रोजगार देने का वादा किया  अब 2024 में रामराज्य आऐगा कह कर गुमराह कर रही है। मंहगाई बेरोजगारी, चरम पर है। उन्होंने जनता से भाजपा को सबक सीखने की अपील भी की। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, डीडी कुनियाल, राजेंद्र दानू, ब्लाक अध्यक्ष कमल गडिया, महामंत्री खिलाप दानू, उर्मिला बिष्ट, जिपंस आशा धपोला, संगीता, महावीर बिष्ट, हीरा रूपकुडी, महेश त्रिकोटी आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • UKSSSC पेपर लीक : ED ने हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति की अटैच
  • थारू समाज के साथ संवाद से विकास की नई राह, जनजातीय हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री धामी
  • पौड़ी गढ़वाल : महिला आजीविका योजनाओं के प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार
  • प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और टेंट वितरित
  • सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
  • मिशन वात्सल्य का हर पात्र बच्चे को मिलेगा लाभ – डीएम गौरव कुमार
  • न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट में पुलिस टीम द्वारा 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • कुलगाम में प्रवासी मजदूर की हत्या से फिर उभरा टारगेट किलिंग का खतरा
  • IBPS क्लर्क भर्ती 2026 : 11403 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.