रविवार, अगस्त 3, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधायक प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, स्वास्थ्य, शिक्षा व जनहित योजनाओं पर हुई चर्चा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2025 9:56 अपराह्न
  • एसजीआरआर संस्थानों की सराहना

देहरादून। चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा भी सम्मिलित रहे।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। भेंटवार्ता के दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि चकराता क्षेत्र जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में सुधार से न केवल स्थानीय नागरिकों की जीवनशैली में सुधार आएगा, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा। विधायक प्रीतम सिंह ने इस बात पर बल दिया कि एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान इस दिशा में सार्थक पहल करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समूह की ओर से आने वाले समय में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे चकराता और आसपास के ग्रामीण अंचलों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जौनसार-भाबर एवं चकराता क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज उपचार हेतु श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आते हैं। आयुष्मान भारत सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मरीजों को सफलतापूर्वक प्रदान किया जा रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माध्यम से जनहित में किए जा रहे सेवाभावी कार्यों के लिए संस्थान की टीम को शुभकामनाएं दीं और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों व आश्रितों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, मेरिट के आधार पर हो रही भर्ती
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में आए रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भेंट
  • पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की कलाई पर ब्रह्मकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, बोले- यह भाई-बहन की पवित्र और अटूट डोर
  • बड़ा हादसा : नहर में गिरी श्रद्धालुओं की गाड़ी, 11 की मौत, 4 गंभीर घायल
  • उत्तराखंड: प्रदेशभर में विभिन्न केंद्रों में कराई जा रही पुलिस भर्ती परीक्षा, रखी जा रही पैनी नजर
  • उत्तराखंड : सेब से भरा पिकअप यमुना नदी में गिरा, चार लोग थे सवार
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट, इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट, इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • कुलगाम मुठभेड़: तीसरे दिन भी जारी, एक और आतंकी ढेर, अब तक तीन मारे गए
  • डीएम सविन बंसल की पहल से आपातकालीन चेतावनी प्रणाली को मिली नई दिशा, उत्तराखंड में पहली बार देहरादून में लगाए गये अत्याधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, ट्रायल सफल, फाइनल कमिशनिंग जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.