शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसैण में कांग्रेस ने विधान सभा का प्रतीकात्मक सत्र किया आहुत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2024 10:44 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को गैरसैण में सत्र आयोजित करने के दौरान ठंड लगती है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आज जनपद चमोली के गैरसैंण में नौ डिग्री तापमान में उत्तराखंड विधानसभा का ‘प्रतीकात्मक सत्र’ आहूत किया गया।

मुख्यमंत्री की भूमिका में प्रो. जीतराम तथा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में करन माहरा ने सदन से प्रश्न किए और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में हेमा पुरोहित ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की धामी सरकार लगातार प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों से भागने का काम करती है और विधानसभा सदन लोकतंत्र का मंदिर है जहां भाजपा ने हमेशा विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है और उन्हीं मुद्दों को सदन में उठाने का कार्य किया है और गैरसैंण में विधानसभा के ‘प्रतीकात्मक सत्र’ में उठे मुद्दे उत्तराखंड की जनता के दिलों की आवाज है, जिसको गूंगी-बहरी भाजपा की धामी सरकार तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है और कांग्रेस यह काम सदैव करती रहेगी।

गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का ‘प्रतीकात्मक सत्र’ में वे सभी मुद्दे उठाए गए जिन पर धामी सरकार प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी, बुलडोजर न्याय और धार्मिक मुद्दों पर अपनी ओछी राजनीति कर रही है। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का ‘प्रतीकात्मक सत्र’ के मुद्दे जिन पर विस्तार चर्चा की गई। प्रतीकात्मक सत्र के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी, महंगाई, अंकित भंडारी, भर्ती घोटाले, अग्निवीर योजना, केदारनाथ में सोना चोरी, प्रदेश में बढ़ते बलात्कार के मामले, महिला शोषण, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश में आंदोलन-प्रदर्शन करते संविदा, उपनल कर्मचारी, आंगनबाड़ी महिलाएं, ओपीसी की मांग कर रहे सेवानिवृत्ति कर्मचारी, परीक्षा छात्र-छात्राएं, रोजगार के लिए युवाओं और अति महत्वपूर्ण मुद्दा भू-कानून पर धामी सरकार पूरी तरह से मौन है और एक ओर नई आबकारी नीति से देवभूमि उत्तराखंड में शराब को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है दूसरी ओर प्रदेश में खनन एवं भू-माफिया को संरक्षण देने का काम कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड द्वारा शिल्पा भट्ट को उत्कृष्ट उद्यमिता के लिए “नारी सम्मान” से किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.