शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेहड़ प्रकरण पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2026 1:53 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में चमोली कांग्रेस गुरुवार को सड़क पर उतर आई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विधायक बेहड़ के साथ हुई घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी ने कहा कि निर्वाचित विधायक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बावजूद सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामले में सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने विधायक बेहड़ के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार को लेकर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध को आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था के सवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ हुई घटना ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने सरकार से मामले में स्पष्ट कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. विजय हिंदवाल, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, भगत कनियाल, जीडी हिंदवाल, धीरज बिष्ट, सोहन आर्य, शिवलाल आर्य, सुनील हटवाल, गोपाल रावत, जयवीर नेगी, इंदू डुंगरियाल, इंदू बडवाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ में डीजे विवाद पर यूकेडी का प्रदर्शन, पुतला फूंका
  • स्रोत से घर तक जांचा जाएगा पानी, दूषित मिला तो होगी कार्रवाई
  • बदरीनाथ की मर्यादा पर बवाल, उक्रांद ने भाजपा सरकार को घेरा
  • जनगणना में जल्दबाजी नहीं, हर जानकारी हो सटीक और पूरी – डीएम
  • पौड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, 130 निजी वाहनों से हटाई गईं अनधिकृत नेम प्लेट
  • ट्रैक पर खोने का डर खत्म! उत्तराखण्ड के 100 ट्रैक रूट्स अब GPS से लैस
  • बर्फीले गांवों में जनगणना ने पकड़ी रफ्तार, 80 फीसदी काम पूरा
  • उत्तराखंड : NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र सिंडिकेट पर शिकंजा, रडार पर 12 संदिग्ध
  • मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को डराने का वीडियो वायरल, डॉक्टर ने निकाल दीं दोनों आंखें
  • MBBS दाखिलों के 778 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, दायरे में 778 अभ्यर्थी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.