posted on : जनवरी 29, 2021 10:09 अपराह्न
देहरादून : डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में 01 और 02 फरवरी 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में उत्तराखण्ड पुलिस को और बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श एवं मंथन होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी 01 फरवरी की सायं 04.00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।





Discussion about this post