शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बरसात से पूर्व पूरा करें स्लाइड जोन ट्रीटमेंट के कार्य – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : मई 10, 2025 12:30 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि बरसात पूर्व ही स्लाइड जोन के ट्रीटमेंट के कार्य पूरे कर लिए जाने चाहिए। उन्हांने कहा कि इस दौरान पैदल चलने के लिए लकड़ी के पैदल पुल भी बना लिए जाने होंगे।

आपदा प्रबंधन के तहत किए गए कार्यो की समीक्षा करते हुए डीएम तिवारी ने डिफेक्टिव लाइवेलिटी पीरियड वाली सड़कों की मरम्मत व नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वर्षा के सीजन के बजाए दैवीय आपदा से  क्षतिग्रस्त  कार्यो को जनवरी फरवरी में ही पूर्ण करा लिया जाए। सड़क कटिंग के समय पर ही इंजीनियर निरीक्षण करे और सुरक्षात्मक दीवार बनाएं। स्लाइडिंग जोन पर सुरक्षात्मक कार्य बरसात के पूर्व ही करा लिए जाएं। जहां पर काम में देरी हो रही वहां पर पैदल लकड़ी के पुल का अस्थायी कार्य जरूर करा लें अन्यथा लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जिलाधिकारी ने ब्लॉक द्वारा कराये गये निर्माण कार्यों की सराहना भी की। जिलाधिकारी ने कहा कि पीडब्लूडी की जगह अगर ब्लॉक द्वारा किए गए कार्य टिकाउ हैं तो आपदा प्रबंधन द्वारा ब्लॉक स्तर से ही काम करवाए जाएं। पशुपालन विभाग को घोड़े खच्चरों की बीमारी के चेकअप कराने के निर्देश दिए, ताकि हेमकुण्ड साहिब यात्रा में कोई व्यवधान न हो। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को गोविन्दघाट में वैली ब्रिज के कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी  ने निर्देश देते हुए हुए कहा कि आपदा के समय मुख्य शिक्षाधिकारी आपदा से प्रभावित स्कूलों में अपने स्तर से छुटटी के आदेश कर सकते हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने जानकारी दी कि दैवीय आपदा से क्षति ग्रस्त सड़कों, पुल और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग,जिला पंचायत और ब्लॉक स्तर पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पूर्ण कराने के लिए दिए गए थे। इनमें से अधिकांश कार्यो को पूरा कर गया है। उन्होंने बरसात से पहले लोक निर्माण विभाग, बीआरओ को जेसीबी, पोकलैंड, डोजर तैनात करने के लिए भी कहा। जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। साथ ही चिकित्सा विभाग को पर्याप्त मात्रा में दवाई का भण्डारण एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनन्द सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, डीएफओ सर्वेश दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.