सोमवार, अप्रैल 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बैगलेस डे पर जल संरक्षण पखवाड़े के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2026 12:50 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में बैगलेस डे पर जल संरक्षण पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

बैगलेस डे पर आयोजित भाषण प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग में अवंतिका ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और दीया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आदर्श ने प्रथम, शालू ने द्वितीय और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ सीनियर वर्ग में सृष्टि प्रथम, खुशबू द्वितीय और कुमारी आरुषि तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में अरमान प्रथम, कोमल द्वितीय और खुशी तृतीय रही। निबंध लेखन सीनियर वर्ग में अवंतिका प्रथम, आरुषि द्वितीय और राधिका तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अवंतिका प्रथम, सृष्टि द्वितीय, जबकि कुमारी आरुषि और कुमारी प्रिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, अनिरुद्ध द्वितीय और छात्र अंकुश तृतीय स्थान पर रहे।

प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि जल संरक्षण का अर्थ पानी का समझदारी से उपयोग करना और उसकी बर्बादी को रोकना है, जो पृथ्वी पर जीवन के निरंतर अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण और कुशल सिंचाई जैसी प्रक्रियाएं भूजल स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कैच द रेन जैसे अभियान और व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास, इनमें नल को बंद रखना, जल संकट को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुस्कृत भी किया गया।

इस दौरान दयाल सिंह गढ़िया, हरेंद्र चैधरी, सतीश कुमार, अंजन सिंह नेगी, दिनेश जग्गी, ज्योति पंत, रजनी नेगी, अंजलि सेमवाल, मीरा रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रियंका रावत ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
  • स्लाइडिंग जोनों पर सख्ती, 10 मिनट से ज्यादा नहीं रुकेगा ट्रैफिक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.