शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संविधान दिवस पर विद्यालयों में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2025 8:17 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में संविधान दिवस पर बुधवार को स्कूल, कालेजों में गोष्ठियां तथा भाषण, निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पीस पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सीनियर वर्ग में रिद्धिमा राणा ने प्रथम, अंश बत्र्वाल व नैना रावत ने द्वितीय तथा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्री प्राइमरी वर्ग की अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में दृष्टि व संस्कृति ने प्रथम, उज्ज्वल ने द्वितीय तथा रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग के हिंदी निबंध प्रतियोगिता में दीया व सौम्या प्रथम, उदय प्रताप द्वितीय तथा अनुकृति तृतीय स्थान पर रही। प्राइमरी वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में संकल्प जुयाल प्रथम, अथर्व तिवारी द्वितीय तथा शिवन्या तृतीय रही। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सतेंद्र परमार, प्रधानाचार्य विमल राणा, उप प्रधानाचार्य शशि देवली, हिमाद समिति की प्रभा रावत, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल आदि मौजूद रहे।

राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में संविधान दिवस पर विधिक साक्षरता और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए सभी से संविधान के अनुसार अपने अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन की अपील की गई। कार्यक्रम में ख्याती ने संविधान की प्रस्तावना, सायना ने मूल अधिकार, प्रियंका ने महिला अधिकार, शिवम सिंह पंवार ने संविधान की विशेषताए, हेमलता ने मानव अधिकार व संतोष कुमार ने समान नागरिक संहिता पर अपने विचार रखे। प्राचार्य राजेश कुमार ने संविधान की प्रासंगिकता व महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डा. दिनेश कुमार शर्मा, अंजू रानी, डा. तरूण कुमार, अमित कुमार मिश्र,  अनूप कुमार, रोहित सिंह बिष्ट, अंजली, हरीश चन्द्र, गुड़िया रावत ने भी अपने विचार रखे।

ज्योतिर्मठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में संविधान दिवस वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इस मौके पर इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रणजीत सिंह मार्तोलिया, ने वंदे मातरम गीत के इतिहास एवं इसके महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ प्रीति कुमारी ने  संविधान  दिवस के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय संविधान की ऐतिहासिकता एवं महत्व, भारतीय संविधान की विशेषताओं एवं महत्ता के बारे में बताया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नवीन पंत ने बताया कि अथर्ववेद के पृथ्वी सूक्त में भूमि की वंदना की गई है। इससे यह गीत अभिप्रेत है।

पोखरी। संविधान दिवस पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल वल्ली व प्राथमिक विद्यालय वल्ली में संविधान दिवस वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया गया। छात्रों को संविधान संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक डॉ. ओमप्रकाश थपलियाल ने छात्र-छात्राओं को संविधान की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि संविधान के निर्माण में ड्राफ्टिंग कमेटी को कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। उन्होंने छात्रों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के पालन पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष अमर सिंह रावत ने कहा कि हमारा संविधान ही भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है, जो हर नागरिक को समान अवसर और अधिकार प्रदान करता है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रजना रावत, राकेश चंद्र त्रिपाठी, किशन बिष्ट, कविता सती, बलवीर राणा आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.