मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 18, 2022 3:18 अपराह्न
हरिद्वार :  बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति व राष्ट्रीय पोषण मिशन योजनान्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। लड़के एवं लड़कियों के लिंग अनुपात की दर को संतुलित बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकरियों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व नगर निकायों की बैठकों में बैठक के पहले एजेण्डे बिन्दु के रुप में बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं की शपथ व अन्य प्रचार-प्रसार को शामिल करें।
शुक्रवार को आयोजित बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य लिंगानुपात लड़के व लड़कियों के लिंगानुपात को संतुलित बनाये रखने पर केन्द्रित है जिसके तहत महिलाओं से भेदभाव व लिंग निर्धारण टेस्ट पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है ताकि बेटियों के अस्तित्व को बचाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए जिलाधिकरी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व नगर निकायों की बैठकों में ऐजेण्डे के पहले बिन्दु के रुप में बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं की शपथ व अन्य प्रचार-प्रसार को शामिल करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनजागरुकता के लिए जन-सहभागिता आवश्यक है बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं का संदेश गांवों के अन्तिम व्यक्ति तक पंहुचाया जा सके।
जिलाधिकरी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ’बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत विद्यालय स्तर पर चलाये जा रहे जागरुकता अभियानों सम्बन्धि गतिविधियों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिर्पोट एक साप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें। अधिकांश कार्यालयों में योन उत्पीड़न रोकथाम समिति (ऐश) नहीं बनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए शीघ्र ही  जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों व कम्पनियों में समिति के गठन करवाते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। इसके साथ ही उन्होने महिलाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित ऐप गौरा शक्ति को सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों व कम्पनियों में कार्यरत महिलाओं से गौरा शक्ति ऐप को डाउलोड करवाते हुए सम्बन्धित विभागों, संस्थानों व कम्पनियों के एचओडी से 15 दिन के भीतर प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये है।
कार्यालयों, संस्थानों व कम्पनियों में महिलाएं उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायत कर आसानी से कर सके इस हेतु जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्षों/विभागीय हेड को कार्यालय में ’शी बॉक्स’ स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकरी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ऐसी बालिकाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिये है जो 8 वी, 10 वी, 12 वी के बाद किसी कारण से विद्यायल या कॉलेज नहीं जा पाती है।  योन उत्पीड़न प्रभावित महिलाओं को विभिन्न निशुल्क विधिक सेवा की जानकारी हो सके इस हेतु जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को लीगल हेल्प सम्बन्धी दस्तावेजों की एक बुकलेट तैयार करने के निर्देश दिये है वहीं महिलाओं को विधिक सहायता से सम्बन्धित एक वृहत विधिक कार्यशाला के आयोजन की रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये है। कहा कि इस वृहद विधिक साक्षरता शिविर में नवनिर्वाचित महिला प्रधानों को भी आमंत्रित किया जाया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, उपजिलाधिकारी लक्सर गोपाल राम बिनवाल, उप-जिलाधिकारी हरिद्वार पूरण सिंह राणा, एपीडी नवनीत घिल्डियाल, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक एसपी सेमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, जिला समन्वयक राष्ट्रीय पोषण अभियान सिद्धांत, जिला समन्वयक एमएसके प्रतिभा, एसीएमओ एचडी शाक्य, सहायक अभियंता पेयजल नीरज कुमार, खाद्य सुरक्षा विभाग से आरएस पाल, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, डीपीआरओ अतुल प्रताप, समाज कल्याण विभाग से संदीप चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.