शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग – आयुक्त गढवाल मंडल

शेयर करें !
posted on : जून 6, 2026 8:20 अपराह्न
  • नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक
हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 के आयोजन हेतु राज्य सरकार, भारत सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों तथा संबंधित संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करने और तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में कुंभ मेला-2027 से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों, प्रस्तावित योजनाओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ें तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें।
आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेला-2027 राज्य की प्रतिष्ठा और आस्था से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। अब योजनाओं और प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ उन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। प्रत्येक विभाग अपने अधीन प्रस्तावित कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करे तथा उनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करे। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि कुंभ मेला की तैयारियों की नियमित निगरानी के लिए प्रत्येक माह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में संबंधित विभागों के केवल नामित नोडल अधिकारी ही प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी ऐसा अधिकारी होना चाहिए जिसे विभागीय कार्यों की संपूर्ण जानकारी हो।
आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेला की तैयारियों में विभिन्न विभागों की भूमिकाएं परस्पर जुड़ी हुई हैं, इसलिए बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति और चुनौतियों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने रेलवे, परिवहन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। । आयुक्त ने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तथा आपातकालीन कार्ययोजनाएं भी तैयार रखी जाएं। 
आनंद स्वरूप ने कहा कि आगामी अवधि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग इस आयोजन को केवल विभागीय कार्य न मानकर राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़े दायित्व के रूप में लें तथा पूर्ण गंभीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें।
बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए मेले की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के लिए रेल एवं सड़क परिवहन व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु संबंधित विभागों एवं संगठनों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने भी ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए कुंभ मेला को लेकर रेलवे द्वारा प्रस्तावित तैयारियों की जानकारी दी।
बैठक में जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल तथा एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने भी कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।
नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार ने इस अवसर पर कुंभ मेला के दौरान सफाई, सैनिटेशन व्यवस्था तथा ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बैठक में कुंभ मेला-2027 के लिए स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा, रेलवे के एडीआरएम पी.एस. झा, मेला अधिष्ठान के वित्त नियंत्रक लखेन्द्र गौथियाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी कुंभ मेला से संबंधित विभागीय तैयारियों एवं कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में कुंभ मेला की व्यवस्थाओं से जुड़े राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही वर्चुअल माध्यम से टिहरी व पौड़ी गढवाल जनपदों के जिला प्रषासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260606-WA0051.mp4

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.