गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवड़ मेले की तैयारियों का कमिश्नर आनंद स्वरूप ने लिया जायजा, लक्ष्मणझूला से नीलकंठ महादेव तक किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2026 11:55 अपराह्न

लक्ष्मणझूला : आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं हेतु अधिक सुविधाजनक बनाए जाने के उद्देश्य से आज कमिश्नर गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा लक्ष्मणझूला से श्री नीलकंठ महादेव तक का विस्तृत स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस भ्रमण के दौरान कमिश्नर आनंद स्वरूप द्वारा श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए गए। तत्पश्चात उनके द्वारा कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित संख्या एवं बढ़ते आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, आपदा प्रबंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर आनंद स्वरूप ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि सावन कांवड़ मेला आस्था एवं श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़ यात्री सम्मिलित होते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने, पर्याप्त संख्या में चिकित्सा दलों की तैनाती तथा आवश्यक उपकरण एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी, लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता  साहब सिंह सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकीकृत खेती से विजया देवी की संवर रही आजीविका, हर माह 25 हजार की कमाई
  • गौचर रेलवे टनल में हादसे से निपटने के लिए मॉकड्रिल, NDRF-SDRF ने परखी बचाव तैयारियां
  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस से मांगा जवाब
  • उत्तराखंड : सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल
  • उत्तराखण्ड के इन 09 जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
  • MBBS फर्जी प्रमाण पत्र प्रकरण में बड़ा एक्शन, देहरादून का जनाधार केंद्र बंद; तीनों कर्मचारी हटाए
  • मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार कुंभ 2027 के लोगो, गीत एवं वेबसाइट का किया लोकार्पण
  • उत्तराखण्ड प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल
  • संवारे जाएंगे उत्तराखण्ड के क्षतिग्रस्त स्कूल, 30 करोड़ रूपये जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.