मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

“कलर्स ऑफ़ उत्तराखंड” ने 38वें राष्ट्रीय खेल के जश्न को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2025 1:05 पूर्वाह्न

 

देहरादून: उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि, पारंपरिक विरासत और जीवंतता का अद्भुत संगम “कलर्स ऑफ़ उत्तराखंड” कार्यक्रम में देखने को मिला। यह आयोजन 38वें राष्ट्रीय खेल के जश्न का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय खेल के प्रति जागरूकता फैलाना और पूरे देश को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराना है।

“कलर्स ऑफ़ उत्तराखंड”, 25 जनवरी को रुद्रपुर के गाँधी पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय खेल के मैस्कॉट “मौली” की विशेष उपस्थिति से हुई। हिमालयन मोनाल पर आधारित “मौली” ने अपनी अनूठी छवि और ऊर्जा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौली ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और खेल के प्रति जुनून को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इसके बाद शैरी सिंह की धमाकेदार प्रस्तुति ने पूरे माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लोक गायक माया उपाध्याय ने भी अपनी सुरीली आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल फैशन शो ने इस शाम को खास बना दिया, जहां मॉडल्स ने एथलिट ट्रैक्स में रैंप वॉक कर खेल और फैशन के अद्भुत संगम को प्रस्तुत किया।

इस विशेष श्रृंखला का पहला कार्यक्रम 22 जनवरी 2025 को देहरादून के परेड ग्राउंड और दूसरा कार्यक्रम हल्द्वानी के उत्थान मंच में आयोजित किया गया था।  इस सांस्कृतिक यात्रा की अगली कड़ी में 26 जनवरी को हरिद्वार में “कलर्स ऑफ़ उत्तराखंड” का आयोजन होगा।

उत्तराखंड इस वर्ष 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी करते हुए एक ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने जा रहा है। यह आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस साल के राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में आयोजित हो रहे हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेल 2025 का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन से खेल प्रेमियों, सांस्कृतिक उत्साही और आम जनता के बीच जोश और उत्साह का नया संचार होगा। 38वें राष्ट्रीय खेल की यह सांस्कृतिक यात्रा देशभर के लोगों को उत्तराखंड की सुंदरता, संस्कृति और खेल के प्रति समर्पण से जोड़ने का काम करेगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.