शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपनी बोली-भाषा के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी – सांसद तीरथ सिंह रावत

सांसद गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सांसद निधि से ’हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित करवाया पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 29, 2023 5:14 अपराह्न

 

जनपद के 108 विद्यालयों को भेंट की पुस्तकें, पांच साहित्यकारों को का हुआ सम्मान

रुद्रप्रयाग : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत हिंदी भाषा के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। रावत हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को रूद्रप्रयाग के 108 स्कूलों को हिंदी एवं साहित्य की पुस्तकें भेंट की गई। वहीं जनपद के पांच साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज रूद्रप्रयाग में आयोजित पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन सांसद तीरथ सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, परियोजना निदेशक विमल कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबीर सिंह भदौरिया समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। सांसद तीरथ सिंह रावत ने जनपदभर से पहुंचे प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि अपनी भाषा एवं बोली के उत्थान एवं प्रचार के लिए सामूहिक और सतत प्रयास होने जरूरी हैं। हम औपनिवेषिक काल के बाद से अपनी पहचान एवं संस्कृति को अपनाने एवं स्वीकारने में पिछड़ते जा रहे हैं। यह सोच बदलनी होगी, अपनी मूल संस्कृति, भाषा- बोलियों को हमेशा जीवित रखने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब को उठानी होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षक हमारे समाज के  सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने जनपदभर से पहुंचे शिक्षकों को अपनी भाषा के ज्यादा से ज्यादा प्रचार के लिए सभी स्कूलों में बेहतर प्रयास करने की अपील की। भाजपा के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए पूरे देश में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के तौर पर पहचान दिलाने के लिए सभी को अपने स्तर से प्रयास करने की अपील की। इससे पहले राजकीय इंटर कॉलेज रूद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य राजबीर सिंह भदौरिया ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विमल कुमार, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी, ग्राम प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली, विजय सति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
  • गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
  • घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त
  • “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीनगर पॉलिटेक्निक में ड्रग सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम
  • देहरादून में सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का सुबह 06 बजे निरीक्षण, लोनिवि सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त
  • एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • व्यय वित्त समिति ने पार्किंग और पेयजल परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.