posted on : सितम्बर 8, 2022 2:56 अपराह्न
श्रीनगर : क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर द्वारा महिला थाना श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर मालखाना, बैरिक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया। अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने पर मौजूद सभी मातहतों को अनुशासन में रहकर कार्रवाई करने तथा अभिलेखों में समय से अभिलेखीकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना पर लम्बित विवेचनाओं एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित अवधि में जांच कर निस्तारित करने के भी निर्देश दिये गये। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप पर आ रही शिकायती पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित कर्मी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुये शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने करने हेतु निर्देशित किया गया। ड्यूटी व चैकिंग के दौरान आमजनमानस के साथ शालीनता से वार्ता करने तथा पीड़ितों की शत-प्रतिशत सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया| थानाध्यक्ष महिला थाना को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी।


