posted on : अप्रैल 14, 2022 8:42 अपराह्न
पौड़ी : अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में फायर स्टेशन पौड़ी,जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा इस दिन को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया गया इस उपलक्ष्य में पुलिस उपाधीक्षक सदर प्रेम लाल टम्टा जी की उपस्थिति में तथा रणधीर सिंह प्रभारी फायर स्टेशन पौड़ी के नेतृत्व मे फायर स्टेशन पर उपस्थित सभी फायर सर्विस कर्मचारियों सहित, स्टेशन पर बनाए गए अस्थाई स्मारक चिन्ह पर विगत वर्षों मे संपूर्ण भारत वर्ष के सभी फायर सर्विस जवान जो अपने कर्तव्य पालन करते हुए व अपने प्राणों की परवाह किए बगैर देश के नागरिकों की सुरक्षा करते हुए देश की आन बान और शान के लिए शहीद हो गए थे उन शहीदों को याद किया गया व पुष्पार्पण कर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा फायर सर्विस के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के प्रचार प्रसार हेतु पुलिस लाइन पौड़ी से रवाना किया गया इस मौके पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पौड़ी के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण व स्कूल के छात्र छात्राएं , लाइन सूबेदार एस आई वी रतन सिंह राणा सभी मौजूद थे श्रीमान जी द्वारा छात्र छात्राओं को अग्निशमन सप्ताह के बारे में बताया गया व आग से बचाव आदि के बारे में भी जानकारी दी गई तथा फायर सर्विस कर्मचारियों ने छात्र छात्राओं को आग से बचाव के पंपलेट देकर प्रचार प्रसार अभियान शुरू किया गया।




