गुरूवार, अप्रैल 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2026 5:34 अपराह्न

पौड़ी : गृह आधारित प्रसवों की संख्या शून्य करने के लक्ष्य के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपालीसैंण में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया और मातृ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित आहार लेने, आयरन व कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान 23 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गयी। उन्होंने त्रिपालीसैंण में प्रसव केंद्र स्थापित किए जाने को लेकर निर्माणाधीन पीएचसी टाइप-बी भवन का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूर्ण कर भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गृह प्रसव की संख्या अधिक है, ऐसे में प्रसव केंद्र बनने से गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। 

इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी के प्रसव कक्षों का निरीक्षण कर वहां आवश्यक उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित चिकित्सकों को दिए।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. खुशबू खत्री, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता रावत, चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित धवन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक रविकांत उनियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीओ निहारिका सेमवाल ने कोतवाली लैंसडाउन का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : सघन चेकिंग के दौरान 3 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : महिला आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना, सरकार पर लगाया गुमराह करने का आरोप
  • चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज
  • चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज
  • चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 2 घायल
  • देहरादून में 24 अप्रैल को एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, रात 10:05 बजे 30 मिनट का अंधेरा
  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम
  • चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 2 घायल
  • टिहरी में वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.