सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2026 12:13 पूर्वाह्न

पौड़ी : गृह आधारित प्रसवों की संख्या शून्य करने के लक्ष्य के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपालीसैंण में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया और मातृ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित आहार लेने, आयरन व कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान 23 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गयी। उन्होंने त्रिपालीसैंण में प्रसव केंद्र स्थापित किए जाने को लेकर निर्माणाधीन पीएचसी टाइप-बी भवन का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूर्ण कर भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गृह प्रसव की संख्या अधिक है, ऐसे में प्रसव केंद्र बनने से गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।

इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी के प्रसव कक्षों का निरीक्षण कर वहां आवश्यक उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित चिकित्सकों को दिए। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. खुशबू खत्री, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता रावत, चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित धवन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक रविकांत उनियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.