शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, वर्षो बाद मिले माँ से मिले

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2022 12:12 अपराह्न

पौड़ी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर हैं. इस दौरान मंगलवार को सीएम योगी अपने पैतृक गांव पंचूर भी पहुंचे. जहां उनका ग्रामीणों ढोल दमाऊं थाप और मशकबीन की धुन पर जोरदार स्वागत किया. घर पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ सबसे पहले अपनी वयोवृद्ध मां सवित्री देवी के पास पहुंचे. उन्होंने मां के चरण छूए तो मां का आशीष भरा हाथ योगी के सिर पर आ गया. आरती उतारने के बाद मां सावित्री देवी ने बेटे योगी को गले लगा लिया. पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हो गईं. इस दौरान मां के साथ ही वहां मौजूद महिलाओं की आंखों में आंसू थे, तो योगी भी भावुक नजर आए. सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर भी पोस्ट की. कैप्शन में लिखा- मां.

माँ pic.twitter.com/3YA7VBksMA

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 3, 2022

इससे पहले मुख्यमंत्री तमाम सरकारी तामझाम के बगैर पैदल ही अपने गांव पहुंचे जहां पहाड़ी गीत के साथ उनका तहेदिल से स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंचने पर मां सावित्री देवी, बहन शशि पयाल और परिवार की अन्य महिलाओं ने उनकी आरती उतारी. बिथ्याणी से गांव जाते समय योगी कुछ देर ठांगर प्राइमरी स्कूल में भी रुके. यहां से योगी कच्ची सड़क से ही अपने घर तक पहुंचे. सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोनाकाल के दौरान 20 अप्रैल 2020 को पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन को पैतृक गांव नहीं जा सके थे.

एक तरफ योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे का मुंडन संस्कार हो रहा है, वहीं देश के सबसे बड़े सूबे का सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पहली रात घर में बिताई है. योगी परिवार में सबसे छोटे भाई महेंद्र योगी द्वारा स्थापित महायोगी गुरु गोरक्षनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में कार्यरत हैं. योगी शाम को न्यूतेर समारोह में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने सभी रिश्तेदारों और परिचितों से बात की. परिजनों की ओर से उनके लिए उसी कमरे को तैयार किया गया है, जिसमें वह बचपन में रहा करते थे. उनके घर से करीब सौ मीटर पहले सिर्फ मेहमानों और गांव वालों को ही जाने दिया जा रहा है. मौके पर उत्तराखंड पुलिस का सुरक्षा घेरा है, जबकि आंतरिक सुरक्षा एनएसजी कमांडो के हवाले है.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
  • पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
  • निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
  • पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
  • दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
  • नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
  • गांव में मुर्गीपालन से संवर रही 12 महिलाओं की जिंदगी, भराड़ी देवी समूह ने स्वरोजगार से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • कोटद्वार : PG कॉलेज में She for STEM कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
  • नशाखोरी व छेड़छाड़ पर पुलिस सख्त, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, ड्रोन से नजर
  • महिलाओं सीख रहे सिलाई का हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.