शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरेला पर जागेश्वर पहुंचे सीएम, पूजा-अर्चना के साथ किया पौधरोपण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:53 पूर्वाह्न

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में गुरुवार को श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को हरेला पर्व और श्रावणी मेले की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत राज्य की सबसे बड़ी पहचान है। हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 147 करोड़ रुपये की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना के तहत मंदिर परिसर के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जागेश्वर धाम आगमन के बाद इस पवित्र स्थल के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण तेजी से बढ़ा है। पिछले दो महीनों में चार लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ धार्मिक पर्यटन, आधारभूत ढांचे, कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से देवभूमि की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर.एस., जागेश्वर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद  रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ​कोटद्वार : सनेह जंगल में पेड़ से लटके मिले शव
  • उत्तराखंड : अमर मेहता के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
  • बदरीनाथ हाईवे पर बॉटल नेक हटाने की तैयारी तेज
  • कोटद्वार में अगले सप्ताह से शुरू होगी टेलीमेडिसन सेवा, एम्स ऋषिकेश ने किया सफल ट्रायल
  • कांवड़ मेला : अंतर्राज्यीय समन्वय पर जोर, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
  • उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला ‘अग्निवीर सेल’, सीएम धामी का बड़ा ऐलान
  • हरेला सप्ताह के अंतर्गत रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
  • बदरीनाथ मंदिर चढावा हेराफेरी मामले में एक और आरोपी धरा गया
  • एकेश्वर जनसेवा शिविर में 123 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
  • रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 17 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य एवं पक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.