शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, कहा आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में हो चुकी है स्थापित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2022 7:27 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चौधरी फार्म हाउस, जी.एम.एस रोड, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है।  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने  राष्ट्रवाद की भावना पूरे देश में जगाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल,  भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई  के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री ने  कहा कि आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने का सिद्धांत दिया हैं।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी की वजह से उत्तराखंड अलग राज्य बना। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। पूरे मनोयोग से  काम करना जनहित की सेवा करना ही हमारी प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं । राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ  विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।  हमारी प्राथमिकता हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार एवं प्रशासन की सेवा पहुंचाना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे के अनुसार यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है।  नए बजट में सरकार ने गरीब परिवारो हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वादा किया है, जो पूरा किया जाएगा।  उत्तराखंड देव भूमि, योग भूमि के साथ ही वीर सैनिकों की भूमि भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में जो विकास हुआ है, उन्हें विभिन्न प्रकार की  गतिविधियों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा । अन्त्योदय के आदर्श वाक्य पर काम करते हुए हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सामाजिक एवं आर्थिक  रूप से ऊपर उठाने का काम करेंगे। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा महामंत्री  संगठन अजेय कुमार, विधायक सविता कपूर, खजान दास, विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा , भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.