रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 8, 2022 5:24 अपराह्न
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को श्री जयराम आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा ब्रह्मलीन श्री देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का जीवन सनातन धर्म के संरक्षण एवं लोक कल्याण के कार्यों में बीता तथा उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, वे हमेशा निःस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्य में संलग्न रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार कावड़ यात्रा में बजट का प्रावधान किया तथा कांवड़ मेले की बैठक देहरादून के बजाय हरिद्वार में रखी, जिससे सभी कार्य सहज ढंग से सम्पन्न हुये।  मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुये कहा कि यह पूरे देश में लागू होना चाहिये। उत्तराखण्ड का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति आज पोर्टल/वेबसाइट का शुभारंभ करने जा रही है, जिसके माध्यम से समान नागरिक संहिता पर जनता की राय ली जाएगी एवं उनके द्वारा दिए गए बिंदुओं के आधार पर अन्तिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को संवारने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी में भव्य कारिडोर, भव्य केदारपुरी का निर्माण कार्य चल रहा है एवं बद्रीनाथ में मास्टर प्लान की तैयारी की जा रही है तथा कश्मीर में धारा 370 हटा कर दो विधान दो निशान की परम्परा को समाप्त करने का कार्य भी उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड के ग्रोथ रेट को दोगुना करने के लिये कार्य कर रही है तथा जनता की साझेदार बन कर उत्तराखंड को आने वाले सालों में प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएगी।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ब्रह्मलीन श्री देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं समाज सेवा, शिक्षा,  स्वास्थ्य, गरीबों की मदद, एवं गौ सेवा में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराज जी की सोच एवं संकल्प को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।
योग गुरु स्वामी रामदेव बाबा ने ब्रह्मलीन श्री देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयराम आश्रम का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि यह सेवा, शिक्षा आदि का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुये कहा कि उनके विश्वास एवं मेहनत ने असाधारण यात्रा को साधारण बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश एवं विश्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म, संस्कृति का केंद्र बने, इसके लिए पतंजलि संस्थान कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में सरकार का सहयोग करेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जयराम आश्रम के प्रमुख श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि उनके आशीर्वाद से जय राम आश्रम द्वारा सामाजिक हित के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महानुभावों का कार्यक्रम में पधारने के लिये आभार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि, महामण्डलेश्वर बालकानन्द गिरि जी महाराज, महामण्डलेश्वर रामेश्वरानन्द, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरि, आखाड़ा परिषद अध्यक्ष व सचिव महानिर्माणाी महन्त रविन्द्रपुरी जी, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरष्ठि पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, बड़ी सख्ंया पूज्य सन्त, अध्यापकगण, छात्र/छात्रायें तथा जयराम आश्रम से जुड़े हुये पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.