गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस जवानों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं, इन 330 पदों पर होगी भर्ती

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 6, 2022 5:50 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड का मन प्रणाम ग्रहण किया गया। रैतिक परेड में कुल 06 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं जिनमें 05 सशस्त्र पुरूष तथा 01 सस्शत्र  महिला प्लाटून थी। परेड में गढ़वाल तथा कुमांऊ मण्डलों के जनपदों से आये हुए होमगार्ड्स सम्मिलित हुए। इस परेड के परेड कमाण्डर निर्मल जोशी जिला कमाण्डेन्ट रूद्रप्रयाग, सेकेन्ड इन कमाण्ड नितिन काकेरवाल जिला कमाण्डेन्ट अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट बबीता रावत वैतनिक प्लाटून कमाण्डर जिला प्रशिक्षण केन्द्र श्रीनगर थी।
कम्पनी कमाण्डर का कार्य चन्द्रकांत बिष्ट वैतनिक निरीक्षक हरिद्वार तथा चेतन मैठाणी वैतनिक प्लाटून कमाण्डर ऊधमसिंहनगर द्वारा किया गया। परेड मेजर का कार्य मुकुल राठी ब्लाॅक आर्गनाईजर ऊधमसिंहनगर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मण्डलीय कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कुमाॅऊ मण्डल ललित मोहन जोशी को सराहनीय कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस-2021 हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक से सम्मानित किया गया तथा होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के निम्न अधिकारियों एवं कार्मिक को उनके कार्यों के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया-
  1. निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, रूद्रप्रयाग। 
  2. नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा।
  3. मो. अरशद, ब्लाॅक आर्गनाईजर, जनपद देहरादून। 
  4. कवि, ब्लाॅक आर्गनाईजर, जनपद ऊधमसिंहनगर।
  5. होमगार्ड प्रकाश चन्द्र बहुगुणा, जनपद देहरादून।
  6. होमगार्ड भानू प्रकाश राणा, जनपद देहरादून। 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिये निम्न घोषणायें की गयी हैं:-

  1. उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों यथा ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती किये जाने की घोषणा की गयी।
  2. उत्तराखण्ड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को रूपये 180/- प्रतिदिन प्रति होमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी। 
  3. होमगार्ड्स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।
  4. अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में रूपये 1000/- से रूपये 1500/- प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रूपये 1200/- से रूपये 2000/- प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में रूपये 1500/- से रूपये 2500/- प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की गयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ड्यूटी पर दिवंगत होमगार्ड स्व. श्री तिलक राज मौर्या की आश्रित पत्नी प्रीति को रूपये 02 लाख तथा सेवापृथक होमगार्ड कुन्ती नेगी को एक लाख की सहायता राशि कल्याण कोष से प्रदान किये जाने का प्रमाण-पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रैतिक परेड-2022 के अवसर पर ‘पहल‘ ऐप का लोकार्पण किया गया है, जिसमें एक होमगार्ड्स का जीवन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से भरा हुआ है, इसलिए उसके मन और मस्तिष्क का स्वास्थ्य उसके शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही अमूल्य है। इस धारणा को एक भौतिक रूप देने के उद्देश्य से, एक नई पहल, रैतिक परेड-2022 के अवसर पर की गयी है।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखण्ड केवल खुराना, आई.पी.एस. के नेतृत्व में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की गयी। इस अवसर पर शासन, प्रशासन, प्रबुद्ध अतिथिगण, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, स्थानीय जनता उपस्थित थे। अन्त में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संगठन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठनों के कार्यों तथा उनकें द्वारा वहन किये जाने वाले दायित्वों की अत्यन्त सराहना की गई।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221206-WA0024.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.