शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

24×7 मोर्चे पर डटे हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी, आपदा से प्रभावित क्षेत्रों पर हर समय है मुख्यमंत्री की नजर

व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद शासकीय और सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी कर रहे हैं निर्वहन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2023 2:53 अपराह्न

देहरादून। मानसून की झमाझम बारिश से प्रदेश में जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। इन  परिस्थितियों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राहत के मोर्चे पर डटे रहने के साथ पूरे सरकारी तंत्र को एलर्ट मोड पर रखे हुए हैं। उनकी अगुवाई में पूरा अमला जज्बे के साथ दिन–रात जनसेवा में जुटा हुआ है। इतना ही नहीं आपदा की वजह से विकास कार्य और प्रशासनिक गतिविधियां कुंद न पड़े इस पर भी धामी का पूरा फोकस है। 
सीएम धामी 24×7 समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों में जनता को कम से कम तकलीफ हो इसके लिए वह लगातार सभी जिलाधिकारियों से सीधे संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री की मंगलवार की व्यस्त दिनचर्या को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने दायित्वों के प्रति कितने सजग हैं। सुबह तकरीबन 9 बजे धामी ने अपने सरकारी आवास के कांफ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च अधिकारियों, सूचना महानिदेशक और अपने निजी स्टाफ के प्रमुख लोगों के साथ प्रतिदिन होने वाली बैठक में शिरकत की और उनसे सरकार के कामकाज, प्रदेश के दैनिक समसामयिक विषयों पर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस बैठक के बाद वह सीधे अपने आवास स्थित कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुलाकातियों से सिलसिलेवार भेंट की। इसके  बाद वे  सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे।  अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा रंजित सिन्हा, अपर सचिव सविन बंसल, पुलिस महा निरीक्षक ,एसडीआरएफ, रिद्दिम अग्रवाल सहित तमाम बड़े अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए। अधिकारियों से उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति की ताजा जानकारी ली। तमाम जिलाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर उन्होंने सजग और सचेत रहने को कहा। हिदायत दी कि अधिकारियों के मोबाइल 24 घंटे खुले रहने चाहिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों  को निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए। किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। जनपदों में खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी व्यवस्था रखी जाए और सड़क, विद्युत, पेयजल सेवा बाधित होने की दशा में, सभी व्यवस्थाएं संबंधित विभागों से तत्काल सुचारू की जाएं। 
इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे मुख्यमंत्री डिफेंस कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और फिर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचे। पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं से उनकी कुशलक्षेम जानने के उपरांत आपदा से पैदा हुए हालातों और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की।  पौने एक बजे कोश्यारी जी के आवास से धामी सीधे सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधायकों से मुलाकात के साथ-साथ अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए जरूरी पत्रावलियों का निस्तारण किया। देर रात 9 बजे तक सचिवालय में मौजूद रहकर मुख्यमंत्री शासकीय कामकाज निपटाते रहे और प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी अभी देर रात्रि तक सचिवालय में विभाग वार एक-एक कर पत्रावलियों का निस्तारण कर रहे हैं। सीएम धामी की व्यस्ततम दिनचर्या से प्रदेश की जनता के प्रति उनके अपार स्नेह भाव और दायित्व के प्रति समर्पण का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.