सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2022 7:07 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  रविवार को विकासनगर में  विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का  लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। पिछ्ले 5 सालों में केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक योजनाएं चल रही हैं। 01 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं केन्द्र सरकार की राज्य में चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। श्री बदरीनाथ के लिए भी 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से उनके द्वारा जनहित में 500 से अधिक निर्णय लिए गए हैं। पहली कैबिनेट में ही सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। कोरोना के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए एक साल की छूट प्रदान की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। कोरोना काल में हर वर्ग को राहत देने का कार्य किया गया। पर्यटन एवं परिवहन से जुड़े लोगों को 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 205 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। आशा, आंगनबाडी बहनों, उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भी वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में जो भी घोषणाएं की  जा रही हैं, साथ ही उनका शासनादेश भी किया जा रहा है। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सभी विभागों को अगले 10 सालों का रोड मैप बनाने के लिए कहा गया है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक सम्पदायें है। उत्तराखण्ड आध्यात्मिक एवं आस्था के साथ ही, वीरता एवं बहादुरी का केन्द्र भी है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित में अनेक कार्य हुए हैं। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए अनेक अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष  शमशेर सिंह पुंडीर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/01/CM-Video-dt.-02-January-2021.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.