मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित, राज्य में की जायेगी महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2021 5:32 अपराह्न
मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को प्रदान की 15 लाख की धनराशि
लक्ष्य सेन के माता पिता को भी किया सम्मानित
नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के किए गये हैं प्रयास
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक भेंट कक्ष में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी श्री लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें तथा लक्ष्य सेन उस लक्ष्य को प्राप्त करें इसकी हम सब कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति-2021 लागू की गई है। राज्य में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें। खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाड़ियों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ बेहतर डाइट की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रोज़गार के अवसर तथा सम्बंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।  राज्य के हर ग्राम पंचायत में ’’स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड’’ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता बढ़ाने के साथ ही महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु जनपद उधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालयों, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत का उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान करने, नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को भी एशियन, कामनवेल्थ, वर्ल्ड, ओलंपिक पदक विजेताओं की भांति सरकारी सेवा प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आहवान किया कि उन्हें अपनी मेहनत, मनोयोग एवं संकल्प के साथ मैदान में जीतकर आसमान छूने के लिये प्रयत्नशील बनना होगा। इस अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, निदेशक खेल जी.एस. रावत, संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, अलकनन्दा अशोक, लक्ष्यसेन के पिता डी.के.सेन, माता मंजू सेन के साथ ही खिलाड़ी एवं खेल से जुड़े लोग उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.