मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हेलीसेवा के माध्यम से निरीक्षण कर नुकसान का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2022 7:44 अपराह्न
टिहरी :  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज कुमाल्डा, रगड़गांव, सेरा, घुड़साल गांव, सेंदुलगांव, तोलियकाटल, कुंड सकलाना, चिपल्टी आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हेलीसेवा के माध्यम से निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा ग्वालिडांडा, चिफल्टी, तोलियकाटल आपदा प्रभावित क्षेत्र का बाइक के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर पीएमजीएसवाई की सड़कों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। यहां पर 02 जेसीबी के द्वारा मलवा हटाकर मार्ग को खोलने की कार्य किया जा रहा है। जनपद के जौनपुर एवं चम्बा ब्लॉक में 19 अगस्त, 2022 की रात से शुरू हुई अतिवृष्टि एवं बदल फटने से लगभग 300 परिवार प्रभावित हुए। आपदा की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर रेस्क्यू के कार्य किये गए तथा राहत सामग्री, मेडिकल किट एवं अन्य बुनियादि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जिला प्रसाशन द्वारा धोलागिरी में 06 पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों के 06 परिवारों को प्रति परिवार 01 लाख एक हजार 900 की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
इसके साथ ही श्रीपुर में 02 आंशिक क्षतिग्रस्त भवनों के 02 परिवारों को प्रति परिवार 52 हजार की धनराशि दी गई है, जबकि धोलागिरी एवं श्रीपुर में 07 को अहेतुक सहायता राशि दी गयी है। रगड़गांव में टेलीफोन कनेक्टिविटी हेतु सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराया गया है। चिपल्टी एवं तोलियकाटल के बीच जिपलाइन से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर संपर्क मार्ग बनाया गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कल शाम तक 14 पैकेट राहत सामग्री एवं मेडिकल किट वितरित किये गए, जबकि अब तक ग्राम रगड़गांव, सेरा, घुड़साल आदि आपदा प्रभावित गांव में सहस्रधारा देहरादून से हेलिकॉप्टर के माध्यम से 03 राउंड में 54 पैकेट राहत खाद्य सामग्री एवं मेडिकल किट पहुचाई गयी है। इसके साथ ही विद्युत विभाग एवं जल संस्थान द्वारा बिजली एवं पानी की सुचारू आपूर्ति हेतु कार्य कर रहे हैं ।
वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा से अवरूद्ध हुए मार्गाे को तत्काल खोलने हेतु मार्गों का सर्वे कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है तथा मार्गों के पूर्ण रूप से खुलने तक स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गयी हैं। सीतापुर गांव में भी एक टीम द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त यूपीसीएल, जल संस्थान एवं लोनिवि की योजनाओं का सर्वे किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशन में 07 टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही अपनी उपस्थिति में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन किट एवं मेडिकल उपलब्ध कराई जा रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 36 दिन से लंबित 16 शिकायतों पर डीएम सख्त, निस्तारण के निर्देश
  • जीरो बैंड में भूस्खलन का खतरा, सुरक्षा दीवार की मांग
  • उत्तराखंड : कॉलेज में ‘भूत’ की अफवाह से मचा हड़कंप, यूनिट टेस्ट के बीच छात्राओं में भगदड़, कर दी छुट्टी
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.