शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम ने चमोली को दी 155.36 करोड़ की योजनाओं की सौगात

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:31 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले को 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 133.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण किया।

सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत से 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की लागत से 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

इनका हुआ शिलान्यास

सीएम धामी मुख्यमंत्री ने 4.34 करोड़ से जोशीमठ-नीति मार्ग के जुग्जू में स्टील ट्रस पुल, 9.62 करोड़ से लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लोह सेतु, 85.24 लाख से मैहलचैरी-सिलंगना घनियाली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, 2.20 करोड़ से चांदनीखाल-रड़वा-काण्डई-रेंसू मोटर मार्ग विस्तार, 2.57 करोड़ से विशालखाल-देवीखेत-बांमेश्वर मोटर मार्ग, 2.51 करोड़ से नन्दानगर की 13 पर्वतीय नहरों का पुनरोद्धार, 3.40 करोड़, 4.08 करोड़, 4.59 करोड़, 2.16 करोड़, 1.83 करोड़, 3.52 करोड़ एवं 6.83 करोड़ की विभिन्न बाढ़ सुरक्षा योजनाएं, 2.60 करोड़ से डायट गौचर अनुरक्षण, 4.36 करोड़ से मॉडल राजकीय पशु चिकित्सालय नन्दप्रयाग, 98.45 लाख से पशु चिकित्सालय तलवाड़ी, 3.03 करोड़ से सेम-तोप में सामुदायिक भवन एवं पार्किंग, 2.88 करोड़ से राइंका उज्ज्वलपुर भवन, 3.20 करोड़ से नन्दानगर पार्किंग, 4.05 करोड़ से गोगनापानी-भडूड़ा मोटर मार्ग, 4.71 करोड़ से गोपेश्वर-पोखरी-बछेर मोटर मार्ग, 3.32 करोड़ एवं 2.33 करोड़ से स्टील गर्डर सेतु, 6.99 करोड़ से नौटी-चैण्डली-ल्यूथा मार्ग, 7.42 करोड़ से हरनीचक-मुन्दोली मार्ग, 9.36 करोड़ से थराली-घाट (डुंग्री) मार्ग, 3.50 करोड़ से लौहाजंग-वॉक मार्ग तथा 1.95 करोड़ एवं 2.00 करोड़ से तेलाण मार्ग पर स्टील गर्डर सेतु सहित शिक्षा, सिंचाई, पशुपालन एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी अन्य योजनाएं शामिल हैं।

इन योजनाओं का  हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 41.37 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें 1.42 करोड़ से गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, 2.71 करोड़ से सेमी-मासों मोटर मार्ग, 2.34 करोड़ से हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग, 1.15 करोड़ से नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण, 50-50 लाख से बीपीएचयू पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में डीआईपीएचएल भवन, विभिन्न विद्यालयों में 21.84 लाख से 26.77 लाख की लागत से पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशालाएं, 3.50 करोड़ से बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी, 2.45 करोड़ से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दो कोर्ट का बैडमिंटन हॉल, 40.50 लाख से कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज, 30 लाख से पाण्डुकेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति भवन, 5.63 करोड़ से तेफना-कण्डारा मोटर मार्ग अपग्रेडेशन, 9.32 करोड़ से कुलसारी-गैरवारम मोटर मार्ग अपग्रेडेशन तथा 7.75 करोड़ से लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्ग अपग्रेडेशन सहित कुल 27 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, मत्स्य पालन एवं आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के श्रमिक की मौत
  • सिलक्यारा टनल में हादसा: शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के 21 वर्षीय श्रमिक की मौत
  • ISRO में वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर सरकार सख्त, VRS और त्यागपत्र मंजूरी के नियम बदले
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : बीकेटीसी के कई और कर्मचारी जांच के दायरे में, CCTV फुटेज से मिले नए सुराग
  • कोटद्वार : डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व
  • धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर जाली नोट खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 14 दिनों में 12 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में अगले सात दिन बारिश के आसार, 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून
  • विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों में फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान निरंतर जारी
  • कोटद्वार को मिली 7.86 करोड़ की सौगात, भाबर में बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम
  • सरकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीक से हर वर्ष चार से पांच लाख रुपये का शुद्ध लाभ, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.