शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गरीब मुस्लिम समाज के हित में होगा वक्फ संपत्तियों का उपयोग: सीएम धामी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 19, 2025 12:02 पूर्वाह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा “गरीबों का हक सिर्फ गरीबों को मिलेगा” के संदेश के साथ 20 अप्रैल से 5 मई तक वक्फ जनजागरण अभियान शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का उपयोग गरीब, पसमांदा और जरूरतमंद मुस्लिम समाज, खासकर महिलाओं व बच्चों के कल्याण में सुनिश्चित करना है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित वक्फ संशोधन जनजागरण कार्यशाला में सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में वक्फ बोर्ड की प्रत्येक संपत्ति की जांच की जाएगी और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह कानून धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी और यूसीसी जैसे कानूनों की तरह प्रदेश की जनसंख्या संरचना और सामाजिक समरसता को बचाने की दिशा में एक अहम कदम है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर पीएम आवास, अस्पताल, स्कूल व समुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ की संपत्तियों पर अब तक कांग्रेस और संबंधित बोर्डों ने कब्जा जमाया था, जिससे मुस्लिम समाज का बड़ा हिस्सा वंचित रहा।

प्रदेश कार्यशाला के दो सत्रों में सीएम धामी और दुष्यंत गौतम ने इस कानून के सामाजिक, कानूनी और राजनैतिक पहलुओं को विस्तार से रखा। भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने अभियान की कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि इसे मंडल और जनपद स्तर तक ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि इस कानून से वक्फ बोर्ड के दुरुपयोग पर लगाम लगेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कई राज्यों में वक्फ बोर्ड द्वारा की गई ज्यादतियों का भी जिक्र किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद कल्पना सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और अन्य नेता मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.