बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी ने वारसलीगंज में अरुणा देवी के समर्थन में की जनसभा, कहा – लालू-राबड़ी के समय था जंगलराज, नितिश के समय मंगलराज

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2025 2:16 पूर्वाह्न
  • लालू-राबड़ी ने जनता को उनके हाल पर छोड़ भरी अपनी जेबें
  • संस्कृति, ज्ञान और गौरव की भूमि है बिहार

वारसलीगंज : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार की भूमि सदियों से संस्कृति, ज्ञान और गौरव की भूमि रही है। इसी धरती से भगवान बुद्ध का ज्ञान, सम्राट अशोक की वीरता और धर्म का संदेश संपूर्ण विश्व में फैला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं और गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जनधन योजना, उज्ज्वला योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

सीएम धामी ने बताया कि मोदी सरकार ने बिहार के 50 लाख लोगों को मकान प्रदान किए हैं। कांग्रेस के समय केवल ‘गरीबी हटाओ’ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के सपनों को साकार करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बिहार का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए साढ़े नौ लाख करोड़ से अधिक की राशि से अनेक कार्य कराए हैं, जिससे राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर की नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बिहार में बने हाईवे, एक्सप्रेसवे और ग्रामीण सड़क योजनाओं के तहत लाखों किलोमीटर सड़क निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार के रेलवे बजट में कांग्रेस की तुलना में दस गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने उल्लेख किया कि आज बिहार में 20 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और पटना का हवाई अड्डा अत्याधुनिक बन चुका है।

राजनीतिक आरोप‑प्रत्यारोप पर बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आरजेडी, कांग्रेस जैसी दलाल पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण और देश विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक अपनी तिजोरियां भरी हैं, जबकि आरजेडी शासन के दौरान हुए चारा, जमीन, नौकरी और बेनामी संपत्ति घोटाले सार्वजनिक रूप से सभी जानते हैं।

सीएम धामी ने जनता से अपील की कि इस बार विकास, सुशासन और भरोसे के पक्ष में मतदान कर भाजपा‑एनडीए को शक्ति प्रदान करें और वारसलीगंज क्षेत्र को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.