सोमवार, मई 12, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अनिल बलूनी के लिए सीएम धामी ने मांगे वोट, बोले – तीरथ सिंह रावत के कामों को आगे बढाने के लिए बलूनी को करें वोट

शेयर करें !
posted on : मार्च 30, 2024 12:05 पूर्वाह्न

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि चमोली जिले की देव धरा में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ये किसानों, जवानों, की भूमि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चमोली का अन्नदाता राज्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने थराली के लाल वीर शहीद भवानी जोशी को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा 19 अप्रैल को राज्य में लोक सभा हेतु मतदान होना है, गढ़वाल लोकसभा से प्रत्याशी अनिल बलूनी का अनुभव गढ़वाल क्षेत्र को मिलना है। उन्होंने जनता से अनिल बलूनी को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अनिल बलूनी जी के कंधो पर है। हम सब मिलकर विकास की गंगा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है, ग्वालदम से कर्णप्रयाग मार्ग का भी विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और दृढ़ संकल्प से पूरा भारत आगे बढ़ा है। विकास की नई गाथा लिखी गई है। दुनिया में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत शक्तिशाली देश के रूप में सामने आया है। कोरोना जैसे कठिन काल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां में 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। दुनिया में भारत के युवाओं का कौशल आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास हेतु निरन्तर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चमोली के माणा गांव को देश के आखिरी गांव से देश का पहला गांव बनाया है। अब देश का हर सीमांत गांव देश का पहला गांव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। आज दिल्ली देहरादून से सीधा पैसा लाभार्थी के खाते में आता है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के विकास को नए पंख लगे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। प्रदेश में पारदर्शित के साथ परीक्षाओं का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू किया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। थराली एवं आस पास के क्षेत्रों में बहुत से विकास कार्य हुए हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में चमोली जनपद और थराली क्षेत्र के विकास के लिए 45 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। थराली विधानसभा क्षेत्र के 4 विकास खंडों में गौ-संरक्षण सेवा केंद्र और कुलसारी में उत्कृष्टता केंद्र खोलने का काम किया गया है। राज्य सरकार ने महज दो वर्षों के कार्यकाल में थराली विधानसभा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश पर 60 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस ने देश को बस लूटा है। कांग्रेस के लोगों में हमेशा लूटने, घोटालों, भ्रष्टाचार की बात होती है। सभी विपक्ष के लोग अपने परिवार, पार्टी और अस्तित्व को बचाने के लिए गठबंधन बना रहे हैं। 60 सालों तक राज करके देश को लूटने का काम किया है। इनकी सरकारों ने काम नहीं काले कारनामे किए हैं। मुगलों और अंग्रेजों के बाद भारत को कंगाल करने का श्रेय कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकारों को जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ राष्ट्रहित को ध्येय मानकर काम कर रही है। कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने अंग्रेजियत वाली मानसिकता नहीं छोड़ी, वो आज भी ‘बांटो और राज करो’ की नीति का ही अनुसरण कर रही है। कांग्रेस ने पहले देश फिर समाज को जाति, समुदाय, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा है। आज वो और उनके समर्थक दल सनातन धर्म पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा हमें कांग्रेस को भारी वोटों से हराकर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र और थराली से विजय का रिकॉर्ड बनाना है।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए हैं। 19 तारीख तक हम सबने बहुत मेहनत करनी है, उसके उपरांत मैं आप लोगों के लिए मेहनत करूंगा। थराली से हमने कार्यक्रम की शुरूवात की है। उत्तराखंड एवं चमोली जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री इस क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। राज्यसभा सांसद के तौर पर डॉपलर रडार की स्थापना, रेल कनेक्टीविटी सहित कई अन्य कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि मैं हर पल हर समय आप लोगों के लिए उपलब्ध हूं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भोपाल राम टम्टा, विधायक अनिल नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.